मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
मुख्यमंत्री राम कथा पार्क पर निर्मित हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे राम कथा पार्क का निरीक्षण किया.


अयोध्या : छठवें दीपोत्सव की तैयारी के संबंध मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का अयोध्या भ्रमण हुआ। मुख्यमंत्री राम कथा पार्क पर निर्मित हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे राम कथा पार्क का निरीक्षण किया तथा दीपोत्सव के लिए आवश्यक तैयारी करने एवं संत महात्माओं अन्य विशिष्ट महानुभावों के बैठने की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री श्री राम लला विराजमान मंदिर एवं मंदिर निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया और वहां भी बेहतर व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये गये। 

मुख्यमंत्री ने साकेत महाविद्यालय में बनाये जा रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा जल्द से जल्द आवश्यक सम्बंधी कार्यवाहियां पूरी करने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री श्री योगी ने राम की पैड़ीए सरयू आरती स्थल का भी निरीक्षण किया और निरीक्षण के समय दीपोत्सव के तैयारी के सम्बंध में आवश्यक जानकारी दी। हवाई पट्टी पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सांसद श्री लल्लू सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रामचन्द्र यादव डा0 अमित सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह मेयर ऋषिकेश उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षगण पदाधिकारीगण आदि ने स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री श्री योगी ने दीपोत्सव के निर्धारित स्थानों का निरीक्षण किया तथा अयोध्या के संत महात्माओं से सहयोग की अपील की।हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री जी के सलाहकार  अवनीश अवस्थी प्रमुख सचिव पर्यटन  मुकेश मेश्राम अपर पुलिस महानिदेशक  बी0वी0 शर्मा मण्डलायुक्त  नवदीप रिणवा पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह जिलाधिकारी  नीतीश कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत वर्मा नगर आयुक्त  विशाल सिंहए मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव अपर जिलाधिकारी नगर  सलिल कुमार पटेल अपर पुलिस अधीक्षक नगर  मधुबन कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश तिवारी क्षेत्राधिकारी अधिसूचना  दिनेश कुमार पाठक सहित अनेक शासन प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। 

मुख्यमंत्री श्री योगी ने अधिकारियों के साथ सरयू होटल में बैठक भी किया तथा यह निर्देश दिया गया कि छठवे दीपोत्सव के लिए बेहतर व्यवस्थायें किया जाय। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनने के बाद 2017 से दीपोत्सव मनाने का कार्यक्रम शुरू हुआ था इस वर्ष पूरे जनपद में 18 लाख दीपक जलाये जायेंगे और राम की पैड़ी में 15 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी विभाग बेहतर समन्वय से कार्य करें और इसमें कोई कमी न रहने पाये तथा इसकी नियमित रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी जाय। इस मेले में 8 विदेशी रामलीलाओं के अलावा 16 बड़े वाहनो पर पर्यटन और सूचना विभाग की झांकी भी तैयार की गयी है इसको भी बेहतर ढंग से प्रदर्शन करने हेतु निर्देश दिया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें