50 हजार रुपए का वांछित इनामी बदमाश भेजा गया जेल
पुलिस कप्तान ने प्रेस वार्ता में पकड़े गए आरोपी के बारे में दी जानकारी


सिद्धार्थनगर। बीते कई माह से वांछित चल रहे गौ तस्कर को डुमरियागंज पुलिस और जिले की सर्विलांस टीम के सदस्यों ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  बताते हैं कि गिरफ्तार गौ तस्कर के ऊपर पुलिस कप्तान ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। गौ तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नगर डुमरियागंज पंचायत के मालीमैंनहा के सिवान मेंं बन रहे कूड़ा निस्तारण केन्द्र के परिसर में गड्ढे के अंदर 1 मई को गोवंशीय जानवरों के कटे सर व अवशेष मिलने से हडकंप मच गया था। आनन फानन में डुमरियागंज और इटवा के सीओ के साथ ही सर्किल के सभी थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद पानी से अवशेषों को बाहर निकलवाकर पशु चिकित्सकों की टीम ने मांस के टुकड़ों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया था। इसके बाद मालीमैंनहा गांव में पुलिस ने दबिश डालकर संदिग्धों को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर पूछताछ शुरू कर दी थी। 

जांच के दौरान हल्लौर गांव निवासी सलीम हैदर की संलिप्तता का पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने सलीम की तलाश शुरू कर दी थी। मगर वह फरार चल रहा था। जिसके बाद उसके ऊपर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसको गुरुवार को जिले की सर्विलांस टीम के सदस्यों और डुमरियागंज पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार कर 50000 के फरार चल रहे गोवध के आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  प्रेस वार्ता में पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज राणा महेंद्र प्रताप सिंह, डुमरियागंज थानाध्यक्ष संजय मिश्रा आदि भी उपस्थित रहेl
रिपोर्ट : सलमान मेहदी

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें