गुजरात विधानसभा चुनाव : मोरबी में बोले सीएम योगी, कहा-अनुच्छेद 370 हटने के बाद घर-घर फहराया जा रहा तिरंगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


अहमदाबाद : गुजरात चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोरबी जिले के वांकानेर में भाजपा उम्मीदवार के लिए जनसभा की। उन्होंने मोरबी ब्रिज हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। योगी ने अनुच्छेद 370 को आतंकवाद की जड़ बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया।


उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कि कहा आतंकवाद की जड़ को निकाल दिया। इसकी वजह से कश्मीर में अब घर-घर तिरंगा लहरा रहा है। योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की आस्था का सम्मान कर नहीं कर सकती है। कांग्रेस देश की सुरक्षा भी नहीं कर सकती है और न वैश्विक मंच पर देश को सम्मान ही दिला सकती है।

योगी ने कहा कि जब कांग्रेस के भ्रष्टाचार से पूरा देश कराह रहा था, उन स्थितियों में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और देश के सबसे ताकतवर नेता नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली। जिस ब्रिटेन ने भारत पर 200 वर्षो तक राज किया आज उसे पछाड़ दिया है। गुजरात में मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्टेच्यू बनवाकर भव्य स्वरूप दिया है। उन्हें सम्मान दिया। कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया। सिर्फ राजनीति की। सम्मान देने में कांग्रेस ने कोताही बरती।

योगी ने कहा कि गुजरात की भूमि यह क्षेत्र हमारे लिए तीर्थ है। आज भारतवासी गर्व महसूस करता है जब सोमनाथ, द्वारिका में विकास कार्यों को देखता है, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस 55 वर्षों में नहीं कर सकी वो उसे प्रधानमंत्री मोदी ने पांच वर्षों में कर दिखाया। 2023 में अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे, ये देश का राष्ट्र मंदिर होगा, एक नई तस्वीर प्रस्तुत करेग, जो भारत किसी के सामने झुकता नहीं है।

उप्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास और सुरक्षा के लिए भाजपा जरूरी है। उन्होंने इस अवसर पर केन्द्र और राज्य सरकार की डबल इंजन की सरकार के विकास कार्य की चर्चा की। गुजरात के मॉडल की चर्चा करते हुए कहा कि आज यह देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में यह मॉडल चर्चित हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या कांग्रेस रहती तो अयोध्या में भगवान राम मंदिर बन पाता, क्या काशी में बाबा विश्वनाथधाम इस भव्य स्वरूप को प्राप्त कर पाता। आज अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। काशी में विश्वनाथ धाम भव्यरूप में देखने को मिल रहा है। 2014 के पहले लोगों को यह विश्वास नहीं होता है। इसी वजह से सभी बोलते हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’। आज देश विकास की नई-नई ऊंचाइयों को भी छू रहा है और देश में आस्था के केन्द्र भी भव्य और दिव्य बन रहे हैं। उज्जैन में महाकाल मंदिर में महाकाललोक भी बना है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

कंगना पर टिप्पणी कर बुरी फंसी सुप्रिया, लिस्ट से कटा नाम, अब दिल्ली के LG ने दिये जांच के आदेश

कंगना पर टिप्पणी कर बुरी फंसी सुप्रिया, लिस्ट से कटा नाम, अब दिल्ली के LG ने दिये जांच के आदेश ..

फिल्म अभिनेत्री और मंडी से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रानौत के खिलाफ कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ... ...