चीन :  शंघाई की आधी आबादी के कोरोना संक्रमित होने का खतरा, दुनियाभर में कोरोना को लेकर अलर्ट
File Photo


शंघाई : चीन में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वायरस के नए वैरिएंट बीएफ-9 सामने आने और कोविड नीति में ढील के बाद शंघाई में कोरोना विस्फोट हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले सप्ताह के अंत तक ढाई करोड़ से ज्यादा आबादी वाले शहर शंघाई के आधे लोग (1.25 करोड़) कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएंगे।

राजधानी बीजिंग के बाद शंघाई के कोविड से बुरी तरह से प्रभावित होने की खबर सामने आई है। चीन में सड़कों पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार ने इसी महीने जीरो कोविड पॉलिसी में ढील दी थी। इसके बाद देश में कोरोना विस्फोट की स्थिति पैदा हो गई है।

140 करोड़ आबादी वाले देश में कुछ हफ्तों में 80 करोड़ लोगों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। मरने वालों की संख्या दस लाख के पार जाने की आशंका है। मौजूदा समय में मरीजों से अस्पताल भरे हुए हैं और अंत्येष्टि स्थलों पर शव लिए रिश्तेदारों की लंबी लाइनें हैं।

सरकारी आंकड़ों में चीन में बीते तीन दिनों में कोविड से किसी की मौत नहीं हुई है। सरकारी आंकड़ों में 2019 से अभी तक मरने वालों की संख्या महज 5,241 है। शंघाई के डेजी अस्पताल ने बुधवार को अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट में बताया कि शहर में इस समय 54 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं, महीने के अंत तक यह संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ तक जा सकती है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

मोहम्मद मुइज्जू को भारी बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, भारत-मालदीव रिश्तों में बढ़ेगी खट्टास

मोहम्मद मुइज्जू को भारी बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, भारत-मालदीव रिश्तों में बढ़ेगी खट्टास ..

मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ पीपुल्स नेशनल कांग्रेस ने संसद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर ... ...