यूपी के 3 जिलों के जिलाधिकारी समेत 2 कमिश्नरों का तबादला
File Photo


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने शुक्रवार को आईएएस अफसरों के तबादला किए हैं। इसके साथ ही 2 मंडल के कमिश्नर और 3 जिले के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। राज्यपाल की अपर मुख्य सचिव कल्पना अवस्थी को हटाकर उनकी जगह आईएएस सुधीर बोबडे को तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कल्पना अवस्थी को अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा में तैनाती दी गई है। देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेंद्र प्रसाद को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। इनके साथ ही बस्ती, बहराइच और सहारनपुर के डीएम का भी ट्रांसफर किया गया है।

आईएएस लोकेश एम. बस्ती मंडलायुक्त, दिनेश चंद्र को डीएम सहारनपुर और मोनिका रानी को डीएम बहराइच बनाया गया है। आईएएस अखिलेश सिंह का सहारनपुर से तबादला कर दिया गया है। वहीं, योगेश्वर राम मिश्र को देवीपाटन मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जल्द ही शासन की ओर से जारी कर दी जाएगी।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें