सोमवार से लेकर रविवार तक करें ये उपाय भगवान होंगे खुश
फाइल फोटो


वास्तु शास्त्र में हफ्ते से सातों दिन के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपकी हर समस्या का समाधान होगा।

सोमवार को करें कौन-सा उपाय

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन धन या करियर से जुड़े काम करने से सफलता हाथ लगती है। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। ज्योतिष के अनुसार सफेद रंग सौभाग्य लेकर आता है। सोमवार के दिन लाल रंग के कपड़े धारण करने से बचना चाहिए।

हनुमान जी को कैसे करें प्रसन्न

मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है। लाल रंग हनुमान जी का प्रिय रंग है। इसलिए इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही आप लाल रंग के फूल भी अपने पास रख सकते हैं। इससे भाग्य में वृद्धि होती है। मंगलवार के दिन घर से निकलने से पहले किसी भी रूप में धनिए का सेवन करना चाहिए।आप जो भी काम करने जाते हैं वह अवश्य ही सफल होता है।

बुधवार के दिन करें कौन-सा उपाय

बुधवार का दिन गणेश भगवान को समर्पित है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। अगर आप हरे कपड़े धारण करना भूल जाते हैं तो इसकी जगह पर हरा रुमाल भी रख सकते हैं। बुधवार के दिन गणेश भगवान को मोदक का भोग लगाएं। इस दिन भगवान गणेश को सिंदूर जरूर चढ़ाएं। इस उपाय से आपके सभी दुख-दर्दों को निवारण होता है।

गुरुवार का दिन किसे है समर्पित

भगवान विष्णु को गुरुवार का दिन समर्पित है। किसी भी सफल यात्रा के लिए गुरुवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं।  

लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के उपाय

धन की देवी लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित है। धन संबंधी कार्यों को करने के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा माना जाता है। इस दिन मंदिर जाकर मां लक्ष्मी का पूजन करें, और मां को कमल या गुलाबी रंग का फूल अर्पित करें। घर से निकलने से पहले शुक्रवार के दिन दही जरूर खाएं। इससे आपका दिन अच्छा जाता है।

शनिवार के किस देव की करें पूजा

शनिदेव के नाम पर ही शनिवार का नामकरण किया गया है। इस दिन शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है। शनिवार के दिन शनि देव को काले बैगन का भोग लगाएं। इससे आपको सभी समस्याओं से निजात मिलेगी। इस दिन घर से निकलने से पहले घी का सेवन करें।

रविवार के लिए टिप्स

जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है, सूर्य देवता को रविवार का दिन समर्पित है। वैसे भी रविवार छुट्टी का दिन माना जाता है। यह दिन यात्रा पर जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। अगर रविवार के दिन किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो पहले पान खा लेना चाहिए। साथ ही इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।


अधिक धर्म कर्म की खबरें