सीएम योगी ने शनिवार को 93 राजधानी सेवा और 07 साधारण BS-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 93 नई राजधानी सेवा एवं सात साधारण बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए


लखनऊ :  उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 93 नई राजधानी सेवा एवं सात साधारण बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी थे। इस खास मौके पर सीएम योगी ने कहा उप्र परिवहन निगम शानदार सेवा को बढ़ाते हुए लगातार सेवा कर रही है। सुगम और सुरक्षित यात्रा हर नागरिक का अधिकार है।

उत्तर प्रदेश बस सेवा की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने 75 जिलों को राजधानी दिल्ली से जोड़ा। यूपी के यात्रियों के लिए 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 93 बसें राजधानी एक्सप्रेस हैं, जो यूपी के 75 जिलों से दिल्ली के लिए चलेंगी। वहीं सात साधारण बसें हैं, जो यूपी के अंदर चलेंगी। दिल्ली से दूर के जिलों के लिए दो-दो बसें चलेंगी। डिमांड के अनुसार इन बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। राजधानी एक्सप्रेस की बसों का किराया साधारण से 10 प्रतिशत ज्यादा होगा। ये स्टॉपेज कम लेंगी।

उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की शानदार यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं ओड़िसा में कल हुए भीषण हादसे में लोगों ने जान गवां दी है। उन सभी लोगों को संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट ऑपरेटर को भी अपने साथ जोड़ें, जिससे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट यात्रियों को मिल सके। इलेक्ट्रिक बस सेवाओं की लगातार मांग बढ़ रही है। ज्यादा से ज्यादा ये बसें चलाई जाएंगी। अत्याधुनिक बस स्टेशन बनाए जाएंगे और यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग ने 50 साल पूरे किए हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले सालों में विभाग को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारे काम किए हैं। उन्होंने आर्थिक सहायता दी, जिससे कि यूपी में 2000 बसें आईं। मुख्यमंत्री के सहयोग से पहली बार परिवहन फायदे में आया है। पहले जहां रोज 12 से 13 करोड़ की आय होती थी, अब वह आय 18 से 21 करोड़ के ऊपर तक पहुंच गई है

आम बसों की तुलना में राजधानी बस सेवा का किराया 10% ज्यादा होगा। समय से दिल्ली पहुंचे इसलिए इन बसों का स्टॉपेज बहुत कम होगा। यह अन्य बसों की तुलना में तेज चलेगी। ऐसे में कम समय में दिल्ली पहुंचेगी। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय से लखनऊ के लिए पहले बस सेवा शुरू की गई थी। अब दिल्ली के लिए यह सेवा शुरू की जा रही है। 


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें