Petrol Diesel Price  : देशभर में मंगलवार को बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, नोएडा में सस्‍ता तो पटना में हुआ महंगा
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में आए बदलाव का असर मंगलवार सुबह देश के खुदरा बाजार पर भी दिखा. आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने तेल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं. इसमें नोएडा जैसे शहर में तेल सस्‍ता हुआ तो बिहार की राजधानी पटना में महंगा हो गया है. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 18 पैसे सस्‍ता होकर 94.75 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 19 पैसे गिरा और 87.78 रुपये लीटर पहुंच गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे बढ़त के साथ 94.64 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 21 पैसे चढ़कर 87.41 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 28 पैसे बढ़त के साथ 105.43 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 27 पैसे चढ़कर 91.69 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतें थोड़ी नीचे आई हैं. ब्रेंट क्रूड का भाव 69.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 66.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.64 रुपये और डीजल 87.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– नोएडा में पेट्रोल 94.75 रुपये और डीजल 87.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.43 रुपये और डीजल 91.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.




अधिक बिज़नेस की खबरें