शर्मनाक : लखनऊ में स्कूल वैन में चालक ने चार साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी ने बच्ची को मारा भी
मो. आरिफ पुलिस गिरफ्त में


लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल वैन चालक ने चार साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस पर घर पहुंचने पर बच्ची ने अपनी मां से घटना के बारे में बताया. वारदात के बच्ची के परिजन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, इंदिरानगर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के वैन चालक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल ले जाते समय वैन में रेप किया. इसके बाद जब बच्ची अपने घर वापस पहुंची तो उसने घटना के बारे में अपनी मां को जानकारी दी. बच्ची की बात सुनकर परिजन सन्न रह गए. उसकी मां तुरंत शिकायत लेकर स्कूल पहुंची. इस दौरान आरोपी चालक ने बच्ची की मां को धमकी दी. स्कूल प्रबंधक ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.

इसके बाद गुरुवार को पीड़ित बच्ची की मां ने वैन चालक मो. आरिफ और प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक मो. आरिफ को गिरफ्तार कर लिया और और प्रबंधक संदीप कुमार से पूछताछ कर रही है. बच्ची की मां डॉक्टर के पास ले गईं, जहां जख्म होने की पुष्टि हुई. पुलिस के अनुसार, रेप के दौरान बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारा-पीटा और डराया भी था, जिससे वह सहम गई थी. 

डॉक्टर के पास गए तो बताया कि बच्ची के साथ गलत हुआ है. इसके बाद मैं स्कूल गई. प्रिंसिपल से शिकायत की, लेकिन स्कूल की ओर से कहा गया कि स्कूल का नाम खराब होगा, इसलिए शिकायत हम दर्ज करवाएंगे, पर स्कूल ने कुछ नहीं किया. स्कूल ने मुझसे कोई बात नहीं की. स्कूल ने ड्राइवर को नौकरी से नहीं निकाला. ड्राइवर हमें ही गाली दे रहा था. ड्राइवर ने हमें धमकी दी. पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज करवाई है.

इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैन भी बरामद कर ली है, जिसमें आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था. इस वारदात को लेकर डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है. वहीं इस घटना को लेकर यूपी के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस घटना की निंदा करते हैं. 


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें