यूपी : 16 साल के नाबालिग पर आया दो बच्चों की मां का दिल, लड़के को लेकर हुई फरार
दो बच्चों की विधवा महिला 16 साल के नाबालिग किशोर को लेकर फरार


गोरखपुर :  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बच्चों की विधवा महिला 16 साल के नाबालिग किशोर को लेकर फरार हो गई है. मामले में किशोर की मां ने तिवारीपुर थाने में तहरीर देकर पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है.

पीड़ित मां बबीता ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा रिश्ते में उसकी ननद की भाभी के संपर्क में था. दोनों की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. वे लंबे समय से चैटिंग कर रहे थे. महिला अक्सर गीडा क्षेत्र में अपनी बहन के घर जाती थी और वहीं किशोर से मुलाकात करती थी.

नाबालिग लड़के साथ फरार हुई महिला
किशोर की मां के अनुसार, उसे कई बार संदेह हुआ तो उसने बेटे को टोका, लेकिन उसने बात को हल्के में लिया. कुछ दिन पहले महिला अचानक उसके बेटे को लेकर घर से गायब हो गई. तब से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है और उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं.

लड़के की मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
इस मामले में गोरखपुर पुलिस सक्रिय हो गई है. एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने किशोर की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है.परिवार इस घटना से बेहद चिंतित है और बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है.



अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें: 426 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड, दिल्ली में ही होगी कड़ी पूछताछ!

आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें: 426 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड, दिल्ली में ही होगी कड़ी पूछताछ!..

प्रवर्तन निदेशालय ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से जुड़े 426.46 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय ... ...

सीतापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, मुंडन संस्कार से लौट रहीं 5 महिलाओं की मौत, 17 घायल

सीतापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, मुंडन संस्कार से लौट रहीं 5 महिलाओं की मौत, 17 घायल..

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया ... ...

यूपी में नौकरशाही से सियासत तक: IAS दिव्या मित्तल के बाद GST डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज का VRS, 2027 चुनाव पर नजर!

यूपी में नौकरशाही से सियासत तक: IAS दिव्या मित्तल के बाद GST डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज का VRS, 2027 चुनाव पर नजर!..

अनुपमा सरोज द्वारा लिया गया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन मंजूर कर लिया गया है। इसके साथ ही ... ...