प्रतापगढ़: सपा नेता गुलशन यादव पर कसा शिकंजा, करोड़ों की की प्रॉपर्टी सीज
गुलशन यादव


प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ के कुंडा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली गई है. ₹1 लाख के इनामी और फरार चल रहे गुलशन यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने प्रयागराज में स्थित उनकी तीन प्रॉपर्टी सील कर नोटिस बोर्ड लगा दिया है. 

बता दें कि प्रतापगढ़ जिले की संग्रामगढ़ पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है. समाजवादी पार्टी के फरार नेता गुलशन यादव की तीन अलग-अलग प्रॉपर्टी कुर्क की गई है. कार्रवाई प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चर्च लेन में की गई. डीएम प्रतापगढ़ के 23 अप्रैल 2025 के आदेश से यह कार्रवाई हुई. गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई.  संग्रामगढ़ थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया. 

संग्रामगढ़ पुलिस ने चर्च लेन में स्थित गुलशन यादव की 438 वर्ग मीटर की तीन प्रॉपर्टी कुर्क की है. कुर्की की गई इन प्रॉपर्टी की अनुमानित कीमत ₹4 करोड़ 10 लाख रुपए है. पुलिस ने मुनादी भी कराई और कुर्की के बाद प्रॉपर्टी को सील कर नोटिस बोर्ड लगा दिया है. पुलिस ने साफ किया है कि इस कुर्क की गई संपत्ति से छेड़छाड़ पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. 

53 आपराधिक मुकदमे दर्ज
कुंडा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे गुलशन यादव पर कुल 53 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह ₹1 लाख के इनामी बदमाश हैं और फिलहाल फरार चल रहे हैं. उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर राजा भैया के खिलाफ लड़ा था. यह बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत की गई है, जो संगठित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए है. 



अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार..

अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक पवन पांडे को निर्देश दिया है कि वे अयोध्या ... ...

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो दिवसीय अयोध्या ... ...

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद करने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस महकमे में ... ...