नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इसका असर शुक्रवार सुबह देश के कई शहरों और प्रदेश में दिखा. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कई शहरों में बदलाव दिख रहा है. चुनावी राज्य बिहार में भी मतगणना शुरू होने से पहले कई जिलों में तेल के दाम बदले हैं. यूपी में भी आज कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए हैं. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की खुदरा कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
गुडरिटर्न के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 35 पैसे गिरावट के साथ 94.77 रुपये लीटर हो गया तो डीजल भी 40 पैसे गिरकर 87.89 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल का रेट 26 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल भी 30 पैसे चढ़ा और 87.81 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 57 पैसे महंगा हुआ और 105.80 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल की कीमतें 53 पैसे चढ़कर 92.02 रुपये लीटर हो गई है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 63.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी गिरा और 59.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.80 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है.




