नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है. जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में पहुंचे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आयोग की ओर से इस बार 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है.
कौन हैं टॉपर्स?
सिविल सेवा परीक्षा में इस बार पहला स्थान अनुझ अग्निहोत्री, दूसरा स्थान राजेश्वरी सुवे, तीसरा स्थान अकांक्ष, चौथा स्थान राघव झुनझुनवाला और पांचवां स्थान इशान भटनागर ने हासिल किया है.


सभी 958 उम्मीदवारों का चयन
इस बार परीक्षा में 958 उम्मीदवारों में 317 जनरल कैटेगरी, 104 ईडब्ल्यूएस, 3306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग के हैं. रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट का ऐलान भी कर दिया गया है. उम्मीदवार PDF में नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं. UPSC परीक्षा के लिए कुल 958 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था, हालांकि, इसका इंटरव्यू 26 फरवरी 2026 को पूरा हो गया था.
अलग-अलग वर्गों के लिए पद
वहीं, अगर IAS पद की बात करें, तो इसके लिए कुल 180 पद खाली हैं. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 74 पद, ओबीसी के लिए 47, अनुसूचित जाति के लिए 28 पद, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए 18 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 13 पद निर्धारित किए गए हैं. वहीं, IFS के कुल 55 पदों पर नियुक्ति की है. सामान्य वर्ग के लिए 22 पद, ओबीसी के लिए 15 पद, अनुसूचित जाति के लिए 8 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 4 पद निर्धारित है.
कौन है Anuj Agnihotri?
बता दें कि अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं. अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के छोटे से गांव रावतभाटा के रहने वाले हैं. उन्होंने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े सेक्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद से सिविल सर्विस (मेन/फाइनल) एग्जाम, [Year] Result के लिंक पर क्लिक करें.
रिजल्ट PDF के फॉर्म में ओपन हो जाएगा. इसके बाद अपने रोल नंबर या नाम खोजने के लिए PDF में सर्च फंक्शन का यूज करें.




