Petrol Price : ईरान और इजरायल-Us युद्ध के बीच तेल की कीमतों में लगी आग, बदल गई कीमतें
File Photo


नई दिल्‍ली : अमेरिका और इजराइल मिलकर जितना ज्‍यादा ईरान पर बम और मिसाइलें बरसा रहे हैं, उतनी ही तेजी से कच्‍चे तेल की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं. ग्‍लोबल मार्केट में शनिवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 93 डॉलर के करीब जाता दिख रहा है. इसका असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा है. आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बदल गए हैं. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिखा है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में पेट्रोल 5 पैसे गिरावट के साथ 94.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे गिरकर 87.98 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 29 पैसे सस्‍ता होकर 94.41 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 34 पैसे सस्‍ता होकर 87.47 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 58 पैसे सस्‍ता होकर 105.54 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 54 पैसे गिरावट के साथ 91.78 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 92.69 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी काफी बढ़ा है और 90.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.85 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.41 रुपये और डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.54 रुपये और डीजल 91.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें

सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों की आवाजाही शुरू होने की जगी उम्मीद, भारत ने शुरू की बातचीत

सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों की आवाजाही शुरू होने की जगी उम्मीद, भारत ने शुरू की बातचीत ..

अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद शिपिंग कंपनियां होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों ... ...