अमेठी : घर से भागकर हिन्दू युवती ने मुस्लिम युवक से किया निकाह, सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
फलक ने अपने प्रेमी जहीर अहमद के साथ घर से भागकर किया निकाह.


अमेठी : अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती फलक ने अपने प्रेमी जहीर अहमद के साथ घर से भागकर निकाह कर लिया. परिवार की मर्जी के बिना उठाए गए इस कदम के बाद युवती के परिजन नाराज हैं और वे कथित तौर पर प्रेमी व उसके घर वालों को परेशान कर रहे हैं. 

अब इस पूरे मामले में फलक और जहीर ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर न्याय की गुहार लगाई है. वीडियो में युवती ने स्पष्ट किया है कि परिवार की नाराजगी के चलते ही उसे घर छोड़ना पड़ा. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों बालिगों को अपनी मर्जी से साथ रहने की इजाजत दे दी है.

सोशल मीडिया पर लगाई न्याय की गुहार
वायरल वीडियो में फलक अपने पति जहीर अहमद के साथ नजर आ रही है. उसने अपने परिजनों से भावुक अपील करते हुए कहा कि उसके ससुराल वालों का इस निकाह में कोई दोष नहीं है.

युवती का आरोप है कि उसके मायके वाले लगातार जहीर के परिवार को डरा-धमका रहे हैं. उसने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें शांति से जीने दिया जाए और उसके ससुराल पक्ष को परेशान करना बंद किया जाए. 

घर से भागकर उठाना पड़ा यह कदम
युवती ने वीडियो में बताया कि वह और जहीर एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उसके घर वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे. बातचीत और रजामंदी की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद ही उसने घर से भागकर निकाह करने का फैसला लिया. 

पुलिस ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर बाजार शुकुल थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर प्रेमी और प्रेमिका दोनों को थाने बुलाया गया था. पुलिस की जांच में पाया गया कि दोनों ही बालिग हैं. चूंकि कानूनन दो बालिग अपनी मर्जी से साथ रहने के लिए स्वतंत्र हैं, इसलिए पुलिस ने उन्हें उनके घर भेज दिया है. फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

ये सब  तनखैया अफसर हैं- जूते साफ कराऊंगा इनसे वाले बयान पर  आजम खान दोषी करार, 2 साल की सजा

ये सब तनखैया अफसर हैं- जूते साफ कराऊंगा इनसे वाले बयान पर आजम खान दोषी करार, 2 साल की सजा..

रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने तत्कालीन जिलाधिकारी (डीएम) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम ... ...