DC vs GT : डेविड मिलर का ओवरकॉन्फ‍िडेंस बना दिल्ली कैपिटल्स की हार की वजह, सिंगल रन भागते तो मिल सकती थी जीत 
डेविड मिलर का आखिरी दो गेंदों में लिया गया उनका फैसला टीम पर भारी पड़ गया.


नई दिल्ली : इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटन्स ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया, लेकिन यह जीत जितनी बड़ी थी, उतनी ही नाटकीय भी रही . दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की.

मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ, जहां जोस बटलर के सटीक डायरेक्ट हिट ने दिल्ली के हाथ से जीत छीन ली.

गुजरात टाइटन्स अब अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 अप्रैल को खेलेगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 अप्रैल को चेपॉक में उतरेगी.

सीजन की शुरुआत में लगातार दो करीबी मुकाबले हारने वाली गुजरात टीम इस बार आखिरकार जीत की ओर झुकी. हालांकि, दिल्ली के डेविड मिलर लगभग हीरो बन गए थे, लेकिन आखिरी दो गेंदों में लिया गया उनका फैसला टीम पर भारी पड़ गया.

मैच का टर्निंग पॉइंट: राशिद का जादू
गुजरात की जीत के असली हीरो राशिद खान रहे. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके. 10वें ओवर में उनकी दो गेंदों पर दो विकेट ने मैच का रुख बदल दिया. इसी ओवर में उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज समीर रिजवी को गोल्डन डक पर बोल्ड किया. अंत में अक्षर पटेल का विकेट लेकर उन्होंने रन रेट बढ़ा दिया.

गुजरात की बल्लेबाजी: गिल-सुंदर ने रखी नींव
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 210/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. साई सुदर्शन जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कप्तान शुभमन गिल (70) और वॉशिंगटन सुंदर (55) ने तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जोस बटलर (52) ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी कर शुरुआत तेज कर दी.

हालांकि, डेथ ओवर्स में गुजरात की रफ्तार थोड़ी थम गई. 12 गेंदों में सिर्फ 6 रन बने और गिल का विकेट भी गिरा. लुंगी एनगिडी की धीमी गेंदों ने रन गति पर ब्रेक लगाया.

राहुल की क्लास, लेकिन नतीजा नहीं
टारगेट  का पीछा करते हुए दिल्ली को अच्छी शुरुआत मिली. पथुम निसंका (41) ने तेज शुरुआत दी, जबकि केएल राहुल (92) ने शानदार पारी खेली. राहुल ने 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और मैदान के हर कोने में शॉट लगाए. राशिद खान के झटकों के बावजूद राहुल ने रन गति बनाए रखी, लेकिन 92 रन पर आउट होने के बाद दिल्ली की उम्मीदें डगमगाने लगीं.

फ‍िर आखिरी ओवर का ड्रामा
मैच का असली रोमांच आखिरी दो ओवर में आया. 12 गेंदों में 36 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद सिराज के ओवर में डेविड मिलर ने 23 रन बटोर लिए.

आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली गेंद पर चौका खाया, फिर विकेट लिया. इसके बाद मिलर ने एक छक्का जड़कर मैच लगभग खत्म कर दिया.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक खेल की खबरें

देवी जी जो रायता फैलाकर गई हैं... हम उसी को न‍िपट रहे हैं कोर्ट में, व‍िनेश फोगाट के आरोपों पर बृजभूषण हमला 

देवी जी जो रायता फैलाकर गई हैं... हम उसी को न‍िपट रहे हैं कोर्ट में, व‍िनेश फोगाट के आरोपों पर बृजभूषण हमला ..

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान मंगलवार ... ...