नई दिल्ली : NEET पेपर लीक मामले को लेकर देश में आक्रोश है। बीते दिन 20 जुलाई को CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद की तरफ शांतिपूर्ण मार्च निकाला। इसमें लाखों स्टूडेंट्स और युवा शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल पुलिस का कहना है कि भीड़ को उग्र होने से रोकने के लिए एक्शन लिया गया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं। शबाना आजमी और प्रकाश राज भी मार्च में शामिल थे। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के दौरान शबाना आजमी की तबीयत भी बिगड़ गई। सोनाक्षी सिन्हा का टूटा दिल बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का खुलकर विरोध किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आंदोलन की तस्वीरें शेयर कर लिखा- "20 जुलाई, कई लोगों की हड्डियां टूटीं और एक पूरे देश का दिल टूटा। याद रखना।" सोनाक्षी पिछले कुछ समय से CJP आंदोलन का समर्थन कर रही हैं। सोनम वांगचुक जब जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर थे तब भी उन्होंने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। सोनाक्षी के इस समर्थन पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी गर्व जताया। क्या है CJP की मांग? कॉकरोच जनता पार्टी CJP इस मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। CJP का आरोप है कि NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। इसी मुद्दे को लेकर सोनम वांगचुक 21 दिन तक जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। तबीयत बिगड़ने पर 18 जुलाई को उन्हें सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने ये कदम उठाया था। फिलहाल सरकार की तरफ से NEET लाठीचार्ज पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर #20July और #NEETProtest ट्रेंड कर रहा है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)




