2 मिनट का फेम और 'आउट'! NEET प्रोटेस्ट की स्टार रिया अहीर बिग बॉस 20 के स्टेज से ही बेदखल
मॉडल और एक्ट्रेस रिया अहीर


नई दिल्ली : जिस नीट (NEET) प्रोटेस्ट ने छात्रों के हक की लड़ाई से देश भर में तहलका मचा दिया था, उसी आंदोलन ने मुंबई की मॉडल और एक्ट्रेस रिया अहीर की किस्मत रातोरात बदल दी थी। छात्रों से भरी पुलिस वैन को बीच सड़क पर रोककर सोशल मीडिया पर छाने वाली रिया, जिन्हें यूथ और Gen-Z का सबसे निडर चेहरा माना जा रहा था, उनका 'बिग बॉस 20' का सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। सलमान खान के स्टेज पर महज 2 मिनट बिताने के बाद रिया को बिना 'बीबी हाउस' में कदम रखे ही उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा।


दरअसल, मेकर्स ने रिया की किस्मत का फैसला पूरी तरह से जनता के हाथों में छोड़ा था। पंजाबी हसीना लव गिल और रिया अहीर के बीच एक लाइव पोल कराया गया, जिसमें जनता के वोटों के आधार पर किसी एक को ही शो के अंदर जाने का मौका मिलना था। मेकर्स ने 6 सितंबर को इस पोल का नतीजा सुनाया। जनता ने लव गिल के सिर पर जीत का सेहरा सजाया, जबकि रिया अहीर स्टेज से ही बेदखल हो गईं। रिया को सलमान खान से मिलने और कैमरे के सामने अपनी बात रखने का मौका तो मिला, लेकिन वो घर के अंदर दाखिल नहीं हो सकीं।

भले ही रिया का सफर 120 सेकंड्स में खत्म हो गया, लेकिन स्टेज पर उनका फीयरलेस अवतार साफ नजर आया। लव गिल के साथ उनकी तीखी बहसबाजी हुई और उन्होंने बिग बॉस के मंच पर पूरा ड्रामा क्रिएट करने की कोशिश की। हालांकि, लव गिल के तगड़े फैंडम के आगे रिया की पॉपुलैरिटी फीकी पड़ गई।

अब रिया की इस अचानक हुई बेदखली से सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ गया है। फैंस इसे मेकर्स की सोची-समझी पॉलिटिक्स बता रहे हैं, तो वहीं ट्रोल्स का कहना है कि रिया ने सिर्फ बिग बॉस में एंट्री पाने के लिए NEET प्रोटेस्ट और छात्रों के मुद्दे का इस्तेमाल किया था। हालांकि, रिया ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स रिया को आगे वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शो में वापस लाते हैं या नहीं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें  फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक मनोरंजन की खबरें

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में ... ...

'पिता की 20 शादियां और मां का संघर्ष...': बिग बॉस फेम श्रीलक्ष्मी अरैकल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला सच!

'पिता की 20 शादियां और मां का संघर्ष...': बिग बॉस फेम श्रीलक्ष्मी अरैकल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला सच!..

​श्रीलक्ष्मी ने अपनी मां को अपना रोल मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि उनका जन्म सी-सेक्शन से हुआ ... ...