एशिया कप हॉकी : महिला भारतीय टीम ने सिंगापुर को 9-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारतीय महिला हॉकी टीम


मस्कट : जापान के खिलाफ 0-2 की हार के बाद, भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को यहां मस्कट, ओमान में अपने आखिरी पूल ए मैच में सिंगापुर को 9-1 से हराकर एशिया कप 2022 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। साथ ही स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले 2022 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया।

भारत के लिए गुरजीत कौर (8', 37', 48') ने तीन, मोनिका (6', 17') और ज्योति (43', 58') ने दो-दो गोल किए, जबकि वंदना कटारिया (8') और मारियाना कुजूर (10') ने एक-एक गोल किया। सिंगापुर के लिए एकमात्र गोल ली मिन तोह (43') ने किया।

इस मैच में भारत ने तेज शुरूआत की और 6ठें मिनट में ही मोनिका ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके दो मिनट बाद ही मैच के 8वें मिनट में वंदना और गुरजीत कौर ने गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। मैच के 10वें मिनट में मारियाना ने गोल कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। पहले क्वार्टर में भारत 4-0 से आगे रहे।

दूसरे क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में मोनिका ने एक और गोल किया और भारतीय टीम की बढ़त 5-0 हो गई। भारतीय महिला हॉकी टीम महिला एशिया कप 2022 के सेमीफाइनल में 26 जनवरी 2022, बुधवार को कोरिया का सामना करेगी।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक खेल की खबरें