अफ्रीकी देश कांगो में आतंकियों ने 11 लोगों को उतारा मौत के घाट
सांकेतिक तस्वीर


किंशासा : अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के उत्तर-पूर्व स्थित इटुरी प्रांत के नदुंगबे गांव में कट्टरपंथी विद्रोही समूह के सशस्त्र आतंकवादियों ने कम से कम 11 नागरिकों की हत्या कर दी। वॉचडॉग संस्था किवु सिक्योरिटी ट्रैकर प्रोजेक्ट ने यह जानकारी दी। 

किवु सिक्योरिटी ने शुक्रवार इस हमले के संबंध में ट्वीट किया। इसमें कहा गया है- 'गुरुवार को नदुंगबे गांव में कम से कम 11 नागरिक मारे गए।' किवु सिक्योरिटी को शक है कि यह हमला इतुरी सेल्फ-डिफेंस पॉपुलर फ्रंट (एफपीएसी-जैरे) के विद्रोहियों ने किया है।

उल्लेखनीय है कि कांगो का पूर्वी हिस्सा काफी समय से विभिन्न विद्रोहियों और आतंकवादी समूहों के हमलों से जूझ रहा है। इतुरी में भूमि की कमी को लेकर हेमा चरवाहे और लेंडू समुदाय के किसानों के बीच हिंसक संघर्ष दशकों से जारी है।

इससे पहले फरवरी में आतंकी हमले में 60 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। आतंकियों ने विस्थापितों के कैंप को निशाना बनाया था।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

इजरायल ने किया ईरान के न्‍यूक्लियर प्‍लांट पर हमला, तेहरान जाने वाली सभी फ्लाइट्स सस्पेंड

इजरायल ने किया ईरान के न्‍यूक्लियर प्‍लांट पर हमला, तेहरान जाने वाली सभी फ्लाइट्स सस्पेंड..

सीरिया की राजधानी दमिश्‍क में ईरानी दूतावास पर एयर स्ट्राइक के बाद पश्चिम एशिया में हालात लगातार ... ...