जी-7 में बोले बाइडेन यूक्रेन पर हमले के खिलाफ हमें एकजुट रहना होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन


एलमौ :  यूक्रेन पर हमले के खिलाफ और रूस से मुकाबला करने के लिए जी-7 देशों के एकता की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को प्रशंसा की है। बाइडेन और जी-7 समूह के अन्य नेताओं ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को लेकर रूस को अलग-थलग करने के लिए दबाव बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा की।
 
बाइडेन और उनके समकक्ष नेता ने ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित करने और मुद्रास्फीति से निपटने के तरीके के साथ रूस को दंडित करने के लिए चर्चा की और गठबंधन को युद्ध के परिणामों से बचाने पर भी जोर दिया गया।

विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-7 देश रूस से सोने के आयात पर नए प्रतिबंधों की घोषणा करने की तैयारी में हैं। यह यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की दिशा में सबसे ताजा प्रतिबंध है।

जी-7 समूह के नेता एक नई वैश्विक बुनियादी ढांचा साझेदारी के लिए भी एकजुट हो रहे हैं ताकि विकासशील देशों में रूसी और चीनी निवेश का विकल्प प्रदान किया जा सके।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

मोहम्मद मुइज्जू को भारी बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, भारत-मालदीव रिश्तों में बढ़ेगी खट्टास

मोहम्मद मुइज्जू को भारी बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, भारत-मालदीव रिश्तों में बढ़ेगी खट्टास ..

मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ पीपुल्स नेशनल कांग्रेस ने संसद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर ... ...