केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-यूपी में पांच लाख करोड़ से बनेंगी सड़कें व हाईवे
लोगों का अभिवादन करते नितिन गडकरी


औरैया : रविवार को जनपद के कंचौसी कस्बे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह (भोले) के माता पिता की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग व परिवहन मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने अपने संबोधन में कहा आने वाले समय में देश का किसान अन्नदाता नहीं देश का ऊर्जा दाता बनेगा। आने वाले समय में ग्रीन हाइड्रोजन से रेल परिचालन, ट्रांसपोर्ट और कार व्हीकल ग्रीन हाइड्रोजन से चलेंगे, इस पर सरकार प्रयासरत है। नेताओं को सोचना होगा कि गांव के गरीब किसानों का कल्याण कैसे करें।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत में चीनी, गेहूं, चावल का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन होने से देश आत्मनिर्भर है। पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होता है।योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व गन्ना किसानों का भुगतान समय से हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रदेश में चालीस हजार करोड़ के हाईवे पर काम हो चुका है। अकबरपुर सांसद की मांग पर सिकंदरा (कानपुर देहात)को नेशनल हाईवे से जोड़कर झींझक, रसूलाबाद, याकूबपुर , बेला होकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे में जोड़ने व अकबर से इटावा तक झींझक, दिबियापुर, कंचौसी से नहर रोड होकर फोर लाइन बनाए जाने की मांग की।इस पर केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार से एनोसी व लैंड क्लियर करने की बात कही । 

कार्यक्रम में शिरकत करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पूर्व की सपा सरकार पर जमकर हमलावर हुए उन्होंने कहा पहले की सरकारों में बिजली, पानी, गैस आदि के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था और कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार में ग्रामीण और शहरीय क्षेत्रों पर्याप्त बिजली मिल रही है। कार्यक्रम के आयोजक अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत शिक्षकों ,मेधावी छात्र छात्राओं व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें