सुबह-सुबह राहुल गांधी पहुंचे करनाल, लोग सो रहे थे तभी एक परिवार से की मुलाकात, चाय भी पी
करनाल में गांव घोघड़ीपुर में एक परिवार से राहुल गांधी ने सुबह 5 बजे मुलाकात की.


करनाल : हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुबह-सुबह करनाल पहुंचे हैं. लोगों की आंखे भी नहीं खुली थी कि राहुल गांधी यहां पर एक परिवार से मुलाकात करने पहुंच गए. हालांकि, यह कोई चुनावी दौरा या प्रचार से जुड़ा मामला नहीं था. विदेश में घायल युवक के परिवार से मिलने राहुल गांधी यहां पर आए थे.

जानकारी के अनुसार, करनाल में गांव घोघड़ीपुर में एक परिवार से राहुल गांधी ने सुबह 5 बजे मुलाकात की. हुआ यूं कि डंकी रूट के जरिये से विदेश गए युवाओं के परिजनों से मिलने राहुल पहुंचे थे.

अमेरिका में भी की थी मुलाकात
हाल ही में राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर गए थे और वहां पर हरियाणा के कुछ युवकों ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी. युवकों ने बताया था कि वह डंकी रूट के जरिये यूएस आए हैं. उनमें से एक युवक अमित मान हैं, जो कि अमेरिका मे ट्रक चलाते थे और एक एक्सीडेंट में घायल हो गए थे. वहां पर भी राहुल ने उनसे मुलाकात की थी और कहा था कि वह उसके गांव जाएंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे. 

परिवार को नहीं थी जानकारी
घायल अमित मान की मां ने बताया कि उन्होंने बेटे को घर गिरवी और जमीन बेचकर अमेरिका भेजा था.  मां ने बताया कि राहुल गांधी से बेटे के बारे में बातचीत की है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने केवल चाय पी. उन्होंने बताया कि एकदम से राहुल यहां पहुंचे. उन्हें, उनके दौरे के बारे में जानकारी नहीं है. सुबह सुबह भी राहुल ने वीडियो कॉल के जरिये बेटे के साथ बात की. 


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ... ...

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ... ...

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ... ...