अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, ICU में भर्ती, आखिर क्या हुआ सुबह 4 बजे ? पुलिस जांच में जुटी
अभिनेता गोविंदा


नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा गोली लग गई है. बताया जा रहा है यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपना रिवॉल्वर साफ कर रहे थे. आनन फानन में गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां वह अब खतरे से बाहर हैं.  घटना मंगलवार सुबह 4 बजे के आसपास की जब गोविंदा बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि घर से जाने से पहले गोविंदा अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे. इसी दौरान रिवॉल्वर गलती से मिसफायर हो गया. गोली गोविंदा के घुटने पर जा लगी. उन्हें घायल हालत में क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां अभी उन्हें ICU में रखा गया है. जानकारी के अनुसार गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे. उनके हाथ से रिवॉल्वर छूट के गिरने से ये हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी.

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे. वो केस में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर रख कर, कपबोर्ड में रखने जा रहे थे. तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से छूटकर नीचे गिर गई और मिसफायर हो गया. गोविंदा की अपनी ही गन से चली गोली उनके पैर में लग गई.

गोविंदा के मैनेजर ने ये भी बताया कि गोविंदा के साथ जब ये हादसा हुआ तब उनकी पत्नी सुनीता घर पर नहीं थीं. वो कोलकाता में थीं. जानकारी मिलते ही सुनीता मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं और कुछ ही देर में वो मुंबई पहुंच जाएंगी. फिलहाल गोविंदा की बेटी टीना, हॉस्पिटल में उनके साथ हैं. सिन्हा ने बताया कि गोविंदा ने उन्हें खुद कॉल कर के गोली लगने की जानकारी दी थी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक मनोरंजन की खबरें

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में ... ...

'पिता की 20 शादियां और मां का संघर्ष...': बिग बॉस फेम श्रीलक्ष्मी अरैकल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला सच!

'पिता की 20 शादियां और मां का संघर्ष...': बिग बॉस फेम श्रीलक्ष्मी अरैकल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला सच!..

​श्रीलक्ष्मी ने अपनी मां को अपना रोल मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि उनका जन्म सी-सेक्शन से हुआ ... ...