डा.द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में बताया कि यह सेंटर एक साथ श्रवण बाधित, अस्थि बाधित और मानसिक रूप से समस्या ग्रस्त विशेष बालकों के निदान के लिए मील का पत्थर साबित होगा l कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जितेंद्र दुबे सहायक पुलिस आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ ने कहा कि समाज में दिव्यांग लोगों के उपचार के लिए यह केंद्र उपयोगी रहेगी तथा समाज में ऐसे लोगों की सेवा करना ही धर्म है l
सक्षम स्पीच हियरिंग एंड ऑटिज्म केयर सेंटर विकल्प खंड गोमती नगर लखनऊ में आज भव्य उद्घाटन का प्रारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सचिव डॉ. शिव शंकर द्विवेदी उत्तर प्रदेश सरकार ने फीता काटकर किया l
फाइल फोटो
विशिष्ट अतिथि मनीष शुक्ला प्रवक्ता भाजपा उत्तर प्रदेश ने दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण हेतु केंद्र के सफल संचालन के लिए साधुवाद दिया l प्रोफेसर विजय शंकर शर्मा विभाग अध्यक्ष विशेष शिक्षा श्री शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में सभी प्रकार के दिव्यांगों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान करेगा l
काइनेटिक दिव्यांग रिसर्च एंड रिहैबिलिटेशन केंद्र तथा अग्रणी दिव्यांग फाउंडेशन के निदेशक शैलेंद्र मिश्रा जी ने समस्या ग्रस्त बालकों को यह केंद्र समाज के मुख्य धारा से जोड़ने में सहायक रहेगा l संचालक डॉ. नीरज शुक्ला अध्यक्ष बी.एड ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में लगभग 41 लाख दिव्यांग व्यक्ति हैं जिसमें 20% लोगों को चलने फिरने में समस्या 19% दिव्यांगों को सुनने और देखने में समस्या ग्रस्त हैं,7/श्रवण बाधित और 6% मानसिक रूप से बाधित है l
उत्तर प्रदेश दिव्यांगों की संख्या में प्रथम स्थान है l इस केंद्र के निदेशक डॉ कपिल मुनि दुबे ने श्रवण बाधित वाणी वाधित तथा मानसिक ग्रस्त व अस्थिबाधित लोगों की सभी प्रकार की समस्याओं के लिए स्पीच थेरेपी,ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथैरेपी तथा स्पेशल एजुकेशन के माध्यम से बच्चों का निदान कर बेसिक ज्ञान भी सिखाया जाएगा तथा आभार ज्ञापन भी किया l
इस अवसर पर सब रजिस्टार अवधेश मिश्रा डॉक्टर सचिन गिरी एम डी न्यूरोलॉजिस्ट राम मनोहर लोहिया लखनऊ, डॉक्टर सुधीर सिंह एम डी गैस्ट्रोलॉजिस्ट , हर्षित मिश्रा सांख्यिकी अधिकारी, शेर बहादुर एस एच ओ 1090 लखनऊ, नीलम पांडे ,संजय उपाध्याय,हिमांशु शुक्ला, रजनीकांत, शुभम चौहान ,अतुल वर्मा,आमिर ,संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे l




