Zomato एक बार फिर चर्चा में...लगाया ऐसा चार्ज की CEO को खुद मांगनी पड़ी माफी
रोहित रंजन नाम के एक यूजर ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है.


नई दिल्ली :  जोमैटो इन दिनों अपने अजीबोगरीब चार्ज के लिए चर्चा में रहता है. एक बार फिर जोमैटो ने ऐसा चार्ज लगाया है कि कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल को भी इसके लिए माफी मांगनी पड़ी है. कंपनी सीईओ ने भी इस चार्ज को देखने के बाद कहा कि अब आगे से कभी ये चार्ज नहीं लगाया जाएगा. 

गौरतलब है कि ये चार्ज किसी वेजिटेरियन फूड पर लगाया गया था, जिसके बाद ग्राहक ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की. इसके बाद जोमैटो के सीईओ ने इसके लिए माफी मांगी और बताया कि ये गलती हमारी तरफ से हुई है और आगे से कभी भी ऐसा नहीं होगा.

दरअसल, रोहित रंजन नाम के एक यूजर ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. रोहित रंजन की ओर से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, उनके वेजिटेरियन फूड पर 'Veg Mode Enablement Fee' नाम से एक चार्ज लगाया था. रोहित रंजन ने अपनी पोस्ट में इस चार्ज को वेजिटेरियन लोगों पर लगने वाला लग्जरी टैक्स बताया था.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि इन दिनों भारत में वेजिटेरियन होना एक अभिशाप जैसा लगता है! साथ ही इस चार्ज की आलोचना करते हुए यूजर ने लिखा है, 'वेजिटेरियन साथियों अपने आप को संभालो. हम 'ग्रीन एंड हेल्दी' से अब 'ग्रीन और प्राइसी' हो गए हैं. शुक्रिया जोमैटो, एक बार फिर यह साबित करने के लिए कि वेजिटेरियन होना अब एक लग्जरी टैक्स है! हमारे साथ समान व्यवहार करने के लिए स्विगी को शुक्रिया.' रंजन के स्क्रीनशॉट के अनुसार, उनसे वेज मोड चार्ज के रुप में 2 रुपये वसूले गए थे.

इसके बाद जोमैटो सीईओ ने लिखा, 'यह हमारी ओर से की गई मूर्खता है. मुझे इसके लिए बहुत खेद है. यह शुल्क आज ही हटा दिया जाएगा.' साथ ही गोयल ने यूजर्स को यह आश्वासन दिया कि हम इसके लिए बदलाव करेंगे ताकि ऐसी गलती फिर से ना हो सके. ऐसी गलती को बताने के लिए आपका शुक्रिया.

बता दें कि इससे पहले भी जोमैटो अपने चार्ज के लिए चर्चा में रहा है. हाल ही में जोमैटो ने अपने प्लेटफॉर्म चार्ज में भी इजाफा किया था और कई बार अलग-अलग सरचार्ज से इनकी चर्चा होती रहती है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें

सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों की आवाजाही शुरू होने की जगी उम्मीद, भारत ने शुरू की बातचीत

सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों की आवाजाही शुरू होने की जगी उम्मीद, भारत ने शुरू की बातचीत ..

अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद शिपिंग कंपनियां होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों ... ...