पाकिस्तान पर प्रहार के बाद  राजनाथ सिंह की मीटिंग में CDS समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख की मुस्कान बता रही सब All Is Well
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ की अहम बैठक .


नई दिल्ली :  8-9 मई की रात पाकिस्तान की ओर से नाकाम किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की. बैठक की जो तस्वीर सामने आई है उसने देश और दुनिया को बड़ा संदेश दे दिया. इस बंद कमरे में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मौजूद सभी अधिकारी न सिर्फ शांत, संयमित और आत्मविश्वासी दिखे, बल्कि तस्वीर में हल्की मुस्कान के साथ उनका संयम भारत की रणनीतिक स्थिरता और तैयारियों को दर्शाता है.

बैठक में थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शामिल थे. तस्वीर में दिखा आत्मविश्वास सिर्फ भावनात्मक सुकून नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश था: “भारत सुरक्षित है, नेतृत्व सतर्क है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं.”

दो घंटे की रणनीतिक चर्चा
रक्षा मंत्री, रक्षा स्टाफ प्रमुख और तीनों सेना प्रमुखों की यह बैठक दो घंटे तक चली. इस दौरान थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के साथ वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी, जबकि वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भारतीय वायु सेना की जवाबी कार्रवाइयों का विवरण प्रस्तुत किया.

भारत की रक्षात्मक शक्ति में रूस निर्मित एस-400 वायु रक्षा प्रणाली, जिसे 'सुदर्शन चक्र' के नाम से जाना जाता है, ने लगभग 50 स्थानों पर हमलों को विफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके साथ ही, इजरायल मूल के हारोप ड्रोन का उपयोग सटीक जवाबी हमलों के लिए किया गया, जिसने भारत के पक्ष में रणनीतिक संतुलन को और मजबूत किया. अखनूर, सांबा, बारामूला और कुपवाड़ा जैसे क्षेत्रों में सायरन और विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं, क्योंकि भारतीय सेना ने रात भर आक्रामक हवाई निगरानी बनाए रखी.

नेतृत्व की दृढ़ता और सैन्य क्षमता का प्रदर्शन
राजनाथ सिंह और सेना प्रमुखों की तस्वीर में संकट के समय भी आत्मविश्वास झलकता है. तस्वीर दर्शाती है कि अब भारत के रणनीतिक संकल्प की प्रतीकात्मक छवि बन चुकी है. यह न केवल जनता को भरोसा देती है, बल्कि दुनिया को स्पष्ट कर देती है कि भारत शांतिप्रिय होकर भी सशक्त है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार..

अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक पवन पांडे को निर्देश दिया है कि वे अयोध्या ... ...

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो दिवसीय अयोध्या ... ...

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद करने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस महकमे में ... ...