Gold-Silver Price Today : सोमवार को सोना चांदी की कीमतों में मामूली कटौती, जाने आज का ताजा भाव
File photo


नई दिल्ली :  भारतीय सर्राफा बाजार में आज (15 सितंबर) सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 999 प्रतिशत शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. 

सोने की कीमतों में गिरावट
999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना आज 109603 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं 995 शुद्धता वाला सोना 109164 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की बात करें तो ये आज 100396 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत आज 82202 रुपये है और 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 64118 रुपये है.

चांदी का आज का रेट
वहीं चांदी का भाव आज 127763 रुपये किलो है, जो शुक्रवार को 128008 रुपये थी. आपको बता दें ये इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर आपको मेकिंग चार्ज भी अलग से देने होंगे.



बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें