इंदौर : ट्रक का ब्रेक फेल, एक दर्जन से अधिक लोगों को कुचला, 2 की मौत, कई घायल
ट्रक बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक भी आग की चपेट में आ गया.


इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में बीती शाम एक भीषण हादसा हो गया. अंकित होटल से गीतांजलि अस्पताल के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने 15 लोगों को कुचल दिया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.  


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान ट्रक के नीचे एक बाइक फंस गई थी. ट्रक बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक भी आग की चपेट में आ गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल हादसे के पीछे ट्रक का ब्रेक फ़ैल होने की बात सामने आई है. 

एक युवक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और एक अस्पताल के पास एक व्यस्त रूट पर ई-रिक्शा सहित कई वाहनों को टक्कर मार दी. टक्कर के दौरान एक युवक ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर मर गया और ट्रक में आग लगने से वह भी जल गया. किसी तरह लोगों ने उसके जलते हुए शरीर को ट्रक से अलग किया.

CM मोहन यादव ने जताया दुख
इंदौर में हुई ट्रक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने X पर लिखा, 'आज इंदौर में हुई ट्रक दुर्घटना दुखद है. इस घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर मैंने निरीक्षण हेतु अपर मुख्य सचिव गृह को इंदौर जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, रात 11 बजे से पहले शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारणों की प्रारंभिक तथ्यपरक जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं. मृतकों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं तथा ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.'


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

पत्नी पर बेवफाई के शक में हैवान बना पिता: होटल के कमरे में दो मासूम बेटियों का गला घोंटा, फिर खुद पर भी चलाया चाकू

पत्नी पर बेवफाई के शक में हैवान बना पिता: होटल के कमरे में दो मासूम बेटियों का गला घोंटा, फिर खुद पर भी चलाया चाकू..

केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित ताज होटल में एक पिता ने वैवाहिक विवाद और शक के ... ...