जसप्रीत बुमराह दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले बॉलर में पहले नंबर पर! यहां से करते हैं खूब कमाई
जसप्रीत बुमराह


नई दिल्‍ली : टी-20 विश्‍व कप 2026 में भारत और इंग्‍लैंड के बीच हुए हाई स्‍कोरिंग मैच में भले ही बैट्समैन का दबदबा रहा हो, लेकिन मैच के बाद बतौर बॉलर जसप्रीत बुमराह के नाम के ही चर्चे हैं. यहां तक कि मैन ऑफ द मैच का खिताब पाने वाले संजू सैमसन ने अपना पुरस्‍कार बुमराह को ही सौंप दिया और कहा कि ऐसे बॉलर एक जेनरेशन में एक ही होते हैं. इतना रुतबा हासिल करने वाले जसप्रीत ने सिर्फ नाम ही नहीं, पैसा भी खूब कमाया है. यहां तक कि आज वे दुनिया के सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले बॉलर बन गए हैं.

जसप्रीत बुमराह की कमाई की बात करें तो उनकी नेट वर्थ करीब 70 से 75 करोड़ रुपये बताई जाती है. क्रिकेट से उनकी कमाई बीसीसीआई और आईपीएल के जरिये होती है. इसके अलावा कई कंपनियों के विज्ञापनों से भी बुमराह को हर साल करोड़ों की आमदनी होती है. सोशल मीडिया पोस्‍ट के अलावा इवेंट और अन्‍य कॉन्‍ट्रैक्‍ट से भी जसप्रीत काफी कमाई करते हैं. यही वजह है कि आज उनका नाम दुनिया में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले बॉलर में गिना जाता है.

क्रिकेट से हर साल कितनी कमाई
सबसे पहले बात करते हैं कि बुमराह हर साल क्रिकेट से कितना पैसा कमा लेते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से टॉप टियर कॉन्‍ट्रैक्‍ट के रूप में सालाना उन्‍हें करीब 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. इसके अलावा हर टेस्‍ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वन-डे मैच के लिए 6 लाख और टी-20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं. इसके अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने उन्‍हें 18 करोड़ रुपये के कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर खरीदा है. आईपीएल में उनकी शुरुआत 10 लाख रुपये से हुई थी और आज सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले बॉलर बन गए हैं. इसके अलावा परफॉर्मेंस जैसे मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ टूर्नामेंट या सीरीज के रूप में भी कमाई होती है.

ब्रांड से होती है तगड़ी कमाई
बुमराह अभी करीब 28 ब्रांड का एंडोर्समेंट करते हैं, जिसमें टीवी, डिजिटल और प्रिंट शामिल हैं. उनके पोर्टफोलियो में स्‍पोर्ट वियर, फिनटेक, बेवरेज और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स जैसे प्रोडक्‍ट शामिल हैं. इसमें कई बड़ी कंपनियों जैसे JK Super Cement, Performax Activewear, Thums Up, Flipkart, Dream11 और Zepto जैसे नाम शामिल है. इकनॉमिक टाइम्‍स के अनुसार, बुमराह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 2 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. कुछ प्रीमितयम ब्रांड से तो 3 करोड़ तक फीस मिलती है. इससे हर साल उन्‍हें 8 से 10 करोड़ रुपये की कमाई होती है.

सोशल मीडिया से भी बंपर कमाई
जसप्रीत की सोशल मीडिया रीच काफी ज्‍यादा है. हाइपऑडिटर के मुताबिक, इंस्‍टाग्राम पर उनके 2.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं और हर महीने यहां से भी करीब 60 लाख रुपये तक कमाई करते हैं. कुछ इंस्‍टा पोस्‍ट के लिए तो वह 1 से 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. इससे बुमराह की कमाई और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है. इस कमाई को बुमराह ने कई जगहों पर निवेश भी किया है. उनका पसंदीदा निवेश रियल एस्‍टेट है, जो लंबे समय में उनके निवेश की वैल्‍यू को कई गुना बढ़ा देता है. इसके अलावा कुछ स्‍टार्टअप और शेयरों में भी उन्‍होंने पैसे लगाए हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक खेल की खबरें

DC vs GT : डेविड मिलर का ओवरकॉन्फ‍िडेंस बना दिल्ली कैपिटल्स की हार की वजह, सिंगल रन भागते तो मिल सकती थी जीत 

DC vs GT : डेविड मिलर का ओवरकॉन्फ‍िडेंस बना दिल्ली कैपिटल्स की हार की वजह, सिंगल रन भागते तो मिल सकती थी जीत ..

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटन्स ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया, लेकिन यह ... ...