UP Board Result 2026 : अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
File Photo


प्रयागराज : एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 2026 परीक्षा में शामिल 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होगा. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक अप्रैल के आखिरी हफ्ते में यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होगा. उन्होंने कहा है कि कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद इस समय टेबुलेशन और प्रोसेसिंग किया जा रहा है. उनके मुताबिक मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने में लगभग 20 से 25 दिन का समय लगेगा.

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 4 अप्रैल को पूरा हो चुका है. कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल तक 15 कार्य दिवसों में पूरा किया गया है. मूल्यांकन के लिए कुल 254 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल लगभग 50 लाख छात्र छात्राओं की करीब पौने तीन करोड़ कापियों का मूल्यांकन किया गया है. एक लाख 53 हजार परीक्षकों कापियों का मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में किया गया है. परीक्षकों के लिए भी मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था. मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी.हालांकि पहले मूल्यांकन 18 मार्च से 1 अप्रैल के बीच पूरा होना था. लेकिन बीच में पड़ी ईद और रामनवमी की छुट्टियों के चलते मूल्यांकन 4 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था. मूल्यांकन पूरा होने के बाद रिजल्ट तैयार करने का काम तेज हो गया है.

हम आपको बता दें कि यूपी की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं और 12 मार्च को समाप्त हुईं. यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हजार 082 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इस प्रकार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे.

जिसमें हाईस्कूल में लगभग 26 लाख और इंटरमीडिएट में लगभग 24.5 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में मिलाकर लगभग 2.87 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पूरे प्रदेश में बनाए गए 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. यूपी बोर्ड में 2025 का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को घोषित किया था. कापियों का मूल्यांकन पूरा होने के 23 दिन बाद रिजल्ट घोषित किया था‌. यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक इस बार भी रिजल्ट समय पर घोषित किया जाएगा.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार..

अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक पवन पांडे को निर्देश दिया है कि वे अयोध्या ... ...

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो दिवसीय अयोध्या ... ...

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद करने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस महकमे में ... ...