लापता महिला की अधजली मिली लाश, थाना अध्यक्ष बोलीं- 'धूप लग रही है...जल्दी करो'
थाना अध्यक्ष चांदनी सवारियां मौके


हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जंदाहा थाना क्षेत्र के महिसौर गांव में 4 दिन से गायब 37 साल की रीता देवी का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये कि मौके पर पहुंची थाना अध्यक्ष की टिप्पणी से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।


500 मीटर दूर बोरे में मिला अधजला शव
रीता देवी 5 जून की रात से लापता थीं। मायके वाले खोजते हुए 6 जून को ससुराल पहुंचे तो वहां ताला लगा था। ससुराल वालों ने कहा कि रीता ने जहर खाकर जान दे दी और अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन बुधवार को घर से सिर्फ 500 मीटर दूर एक गड्ढे में बोरे के अंदर अधजली लाश मिली। साफ है कि हत्या के बाद शव को जलाकर ठिकाने लगाने की कोशिश हुई।


थाना अध्यक्ष के बोल से बवाल: 'मुझे धूप लग रही है'
शव मिलने की खबर पर जंदाहा थाना अध्यक्ष चांदनी सवारियां मौके पर पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने तेज धूप का हवाला देते हुए मृतका के मायके वालों से कहा, "मुझे तेज धूप लग रही है, जल्दी करो"। इस बयान के बाद ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ गए।


पति ने की थी दूसरी शादी, मायके का आरोप- हत्या की गई
मृतका की भाभी रेखा देवी ने बताया कि रीता की शादी 2007 में पप्पू राय उर्फ नंद किशोर राय से हुई थी। पति ने दूसरी शादी कर ली थी और रीता को साथ नहीं रखना चाहता था। मायके वालों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में 5 जून की रात ही रीता की हत्या कर दी गई और शव को जलाकर गायब कर दिया गया।


पुलिस बोली- जांच जारी, बयान दर्ज कर रहे
महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सीएम योगी ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, 40 मिनट तक चली दोनों नेताओं के बीच बातचीत

सीएम योगी ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, 40 मिनट तक चली दोनों नेताओं के बीच बातचीत..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. सीएम योगी ... ...