वियतनाम के में बड़ा नाव हादसा, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, रेस्क्यू जारी, हेल्पलाइन नंबर जारी
हादसे के समय नाव में कुल 36 लोग सवार थे।


हनोई : वियतनाम के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारतीय पर्यटकों से भरी एक टूरिस्ट बोट समुद्र में पलट गई। इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। 


कैसे पलटी नाव? हादसे की पूरी टाइमलाइन 
स्थानीय अधिकारियों और रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय नाव में कुल 36 लोग सवार थे। इसमें 32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल थे। नाव होन मे रुट द्वीप से पर्यटकों को घुमाकर एन थोई पोर्ट लौट रही थी। तट से करीब 400 मीटर दूर पहुंचते ही नाव अचानक पलट गई। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि उस समय समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं और मौसम खराब था। लहरों के कारण नाव का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। हालांकि, हादसे के असली कारणों की जांच अभी जारी है। क्रू की लापरवाही या ओवरलोडिंग जैसे पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। 

कौन था नाव में सवार? 
मारी गई 15 लोगों में सभी भारतीय पर्यटक थे। बचे हुए 21 लोगों में ज्यादातर पर्यटक हैं, साथ ही कुछ क्रू मेंबर भी शामिल हैं। घायलों को फू क्वोक के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई की हालत स्थिर बताई जा रही है। फू क्वोक वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है। खूबसूरत बीच और रिसॉर्ट्स के कारण यह पिछले कुछ सालों में भारतीयों के बीच एक पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन बन गया है। हर महीने सैकड़ों भारतीय परिवार यहां छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं। 


भारत सरकार की तुरंत प्रतिक्रिया: कंट्रोल रूम एक्टिव 
हादसे की खबर मिलते ही वियतनाम में भारतीय दूतावास एक्शन में आया। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर हादसे की पुष्टि की। पोस्ट में लिखा गया, "एक बेहद दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है। हादसे के सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों की तरफ से खोज और बचाव अभियान फिलहाल जारी है।" 

पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दूतावास ने दो जगह कंट्रोल रूम बनाए हैं: 

1. हो ची मिन्ह सिटी में भारतीय महावाणिज्य दूतावास: 
+84 36 281 7930 
+84 91 552 37 14 
+84 33 452 0414 
2. हनोई में भारतीय दूतावास: 
+84 91 308 9165 

दूतावास ने कहा है कि अधिकारी स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। मृतकों के शवों को भारत लाने और घायलों के इलाज में हर संभव मदद दी जा रही है। 

फू क्वोक में भारतीय पर्यटन और सुरक्षा के सवाल 
यह हादसा एक बार फिर टूरिस्ट बोट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर रहा है। फू क्वोक में बोट टूर सबसे पॉपुलर एक्टिविटी है, लेकिन मानसून के समय समुद्र में लहरें तेज हो जाती हैं। टूर ऑपरेटर्स पर आरोप लगते रहे हैं कि वे लाइफ जैकेट और सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करते हैं। इस हादसे के बाद वियतनाम सरकार से मांग उठ रही है कि भारतीय पर्यटकों के लिए बोट सेफ्टी के नियम सख्त किए जाएं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है, लेकिन जांच जारी है। दूतावास ने सभी भारतीय पर्यटकों से अपील की है कि समुद्री यात्रा के दौरान मौसम का हाल जरूर देखें और सुरक्षा उपकरण पहनें। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

पाकिस्तान को बड़ा झटका: बलूचिस्तान ने घोषित किया स्वतंत्रता दिवस, 11 अगस्त को फहराया जाएगा झंडा!

पाकिस्तान को बड़ा झटका: बलूचिस्तान ने घोषित किया स्वतंत्रता दिवस, 11 अगस्त को फहराया जाएगा झंडा!..

पाकिस्तान के लिए अंदरूनी मोर्चे पर मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान के ... ...

ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट में दूसरा रास्ता बनाया तो मिसाइलों से निशाना बनेंगे अमेरिकी युद्धपोत

ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट में दूसरा रास्ता बनाया तो मिसाइलों से निशाना बनेंगे अमेरिकी युद्धपोत..

ईरान के सर्वोच्च नेता के वरिष्ठ सलाहकार जनरल मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी कि ईरान किसी भी ... ...