अखिलेश यादव की अपील: सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने का आग्रह, कहा- आपका जीवन अनमोल है
अखिलेश यादव


लखनऊ | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने की अपील की है। अखिलेश ने X पर की अपील 

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर लिखा, "श्री सोनम वांगचुक जी से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वह अपना अनशन तोड़ दें। उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है, क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है जितनी लोकतंत्र के लिए।

"उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार को जगाने के लिए वांगचुक आमरण अनशन कर रहे हैं, उससे संवेदनशीलता की उम्मीद करना व्यर्थ है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्याग्रह का महत्व वही समझ सकते हैं जिनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था हो।

17वें दिन भी जारी है अनशन, सेहत बिगड़ी 
आयोजकों के अनुसार दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' कॉजपा का विरोध प्रदर्शन 24वें दिन है। वहीं सोनम वांगचुक का अनशन 17वें दिन भी जारी है। इस दौरान उनका वजन 8.2 किलोग्राम घट गया है। रक्तचाप 107/70 MMHG और रक्तशर्करा का स्तर 67 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर रह गया है। 

कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगियां दांव पर लगी हैं।अखिलेश ने कहा कि सोनम वांगचुक का मनोबल और नैतिकता देशवासियों, युवाओं, लोकतंत्र और पर्यावरण के संघर्ष के लिए प्रेरणा बनी रहे।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार..

अधे से ज्यादा सीटों पर बूथवार डेटा जुटाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिन उम्मीदवारों ... ...

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार..

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद सनसनीखेज और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानव तस्करी गिरोह का ... ...