कश्मीर में ULC की नई साजिश: कश्मीरी पंडितों को मिली सिर तन से जुदा करने की धमकी, घाटी अलर्ट पर
File Photo


जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की नापाक साजिश सामने आई है। नए उभरे आतंकी संगठन 'यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल' (ULC) ने एक धमकी भरा खत जारी कर घाटी में रह रहे कश्मीरी पंडितों को सीधे तौर पर जान से मारने की चेतावनी दी है। इस धमकी के बाद कश्मीरी पंडितों में खौफ का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। कश्मीरी पंडितों की बस्तियों और ट्रांजिट कैंपों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज (PMRY) के तहत तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा के लिहाज से दफ्तर न आने और 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) करने के निर्देश दिए गए हैं।

 अधिकारियों का कहना है कि जब तक खतरा पूरी तरह टल नहीं जाता, तब तक कर्मचारी सुरक्षित स्थानों से ही काम संभालेंगे। हाल ही में दक्षिण कश्मीर में एक पुलिसकर्मी और दो गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या के बाद से सुरक्षाबल पहले ही हाई अलर्ट पर हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 


अधिक देश की खबरें

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ... ...

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ... ...

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ... ...