प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार
उज्बेकिस्तान निवासी लोला कायूमोवा गिरफ्तार


लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद सनसनीखेज और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। खुफिया एजेंसी (IB) की इनपुट पर पुलिस ने पिछले एक साल से फरार चल रही उज्बेकिस्तान निवासी लोला कायूमोवा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोला पर आरोप है कि वह विदेश से लाई गई युवतियों की डॉक्टर की मदद से प्लास्टिक सर्जरी करवाकर उनका हुलिया बदलवाती थी और फिर पॉश इलाकों में देह व्यापार का हाई-प्रोफाइल नेटवर्क चलाती थी।

जांच में खुलासा हुआ है कि लोला नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं को फर्जी दस्तावेजों के सहारे लखनऊ लाती थी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से और उनकी नई पहचान गढ़ने के लिए एक डॉक्टर के जरिए उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराई जाती थी। फिर न्यू हजरतगंज और सुशांत गोल्फ सिटी जैसे पॉश इलाकों के अपार्टमेंट्स में रखकर यह पूरा नेटवर्क संचालित किया जाता था।

2025 की छापेमारी के बाद से थी अंडरग्राउंड
दरअसल, 20 जून 2025 को न्यू हजरतगंज स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 527 पर एफआरआरओ (FRRO) की टीम ने छापा मारा था। वहां से होलिडा और नीलोफर नाम की दो विदेशी महिलाएं फर्जी कागजातों के साथ धरी गई थीं। उस कार्रवाई के बाद से ही लोला पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही थी।

उज्बेकिस्तान में लुकआउट नोटिस, लखनऊ में रचाई शादी
सुरक्षा एजेंसियों की पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि लोला के खिलाफ उज्बेकिस्तान में पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी था। भारत में अपनी मौजूदगी छिपाने के लिए उसने लखनऊ में ही चोरी-छिपे शादी रचा ली थी और यहीं से अपना सिंडिकेट चला रही थी। खुफिया एजेंसियां अब उस डॉक्टर और स्थानीय मददगारों की सूची तैयार कर रही हैं जो इस प्लास्टिक सर्जरी और शेल्टर नेटवर्क में लोला के साथ शामिल थे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

प्रयागराज में सीएम योगी का बड़ा फैसला: अधिवक्ताओं को ₹5 लाख का कैशलेस इलाज और विधि अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट

प्रयागराज में सीएम योगी का बड़ा फैसला: अधिवक्ताओं को ₹5 लाख का कैशलेस इलाज और विधि अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ता कल्याण के ... ...

5G नेटवर्क न मिलने से भड़के ग्रामीण, टावर से बांध दिया इंजीनियर; फतेहपुर से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने

5G नेटवर्क न मिलने से भड़के ग्रामीण, टावर से बांध दिया इंजीनियर; फतेहपुर से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने..

जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित हरदौली गांव में मोबाइल में 5G नेटवर्क न आने और इंटरनेट ... ...