आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से हराया, DK ने 1 ओवर में जड़े 28 रन
इस जीत के साथ आरसीबी आठ अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।


मुम्बई :  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2022 का 27वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

बता दें कि मुकाबले में आरसीबी ने दिनेश कार्तिक के 66 और ग्लेन मैक्सवेल के 55 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स सात विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी।

बैंगलोर से मिले 190 रन के लक्ष्य का पीछे करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने तेज शुरुआत की। 4.2 ओवर में ही टीम के 50 रन भी बने, लेकिन इसके तुरंत बाद पृथ्वी शॉ को मो. सिराज ने चलता किया। शॉ ने 16 रन बनाए। इस सीजन का पहला मैच खेल रहे मिशेल मार्श ने थकी हुई बल्लेबाजी की, जिसका बोझ वार्नर पर पड़ता दिखा।

इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर तक दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत पवेलियन लौट चुके थे। कोहली और मैक्सवेल पारी संभालने की कोशिश कर ही रहे थे कि सातवें ओवर में कोहली 12 रन बनाकर रन आउट हो गए।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक , सुयश प्रभुदेसाई, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI : पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें