टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह का  41वां जन्मदिन आज, साथी खिलाड़ी दे रहे बधाई
युवराज सिंह


नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, "ईश्वर आपको बहुतायत से आशीर्वाद दे।"

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, "402 अंतरराष्ट्रीय मैच, 11778 अंतरराष्ट्रीय रन, 17 शतक, 148 विकेट। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑल-राउंडर, आईसीसी टी-20 और एकदिनी विश्व कप विजेता युवराज सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे बड़े भाई युवराज सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, उन सभी मजेदार यादों को जो हमने मैदान पर और बाहर एक साथ साझा किया है, उसके लिए धन्यवाद। भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दें और सफलता दे। ढेर सारा प्यार युवी पा। आपका दिन मंगलमय हो!"

गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, "भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद वाले क्रिकेटर को जन्मदिन की शुभकामनाएं!" शिखर धवन ने ट्विटर पर लिखा, "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं पा जी। हमेशा ढेर सारा प्यार।"

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने ट्वीट किया, "मैदान के अंदर और बाहर एक फाइटर युवराज, आपकी यात्रा बहुतों के लिए प्रेरणा है। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आपका आने वाला साल शानदार हो।"

युवराज ने 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 304 एकदिवसीय मैचों में, 36.55 के प्रभावशाली औसत से 8,701 रन बनाए, जिसमें 14 शतक शामिल हैं। उन्होंने 40 टेस्ट मैचों में 33.9 की औसत और 58.0 की स्ट्राइक रेट से 1900 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं।

युवराज ने भारत के लिए 58 टी-20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28 की औसत और 136.4 के स्ट्राइक रेट से 1177 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए हैं, नाबाद 77 उनका सर्वोच्च स्कोर है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें