प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए रोहित की पलटन को ऑरेंज आर्मी के खिलाफ हर हाल में जीत करनी होगी दर्ज
फाइल फोटो


आईपीएल 2023 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी। प्लेऑफ का टिकट पाने के लिए रोहित की पलटन को हर हाल में हैदराबाद को पटखनी देनी होगी। वहीं, ऑरेंज आर्मी सीजन का अंत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

मुंबई के लिए जीत जरूरी

आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई ने इस सीजन खेले अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 7 में जीत का स्वाद चखा है, तो छह मैचों में रोहित की पलटन को हार का मुंह देखना पड़ा है। आखिरी मैच में मुंबई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 रन से हार झेलनी पड़ी थी। बल्लेबाजी में कप्तान रोहित और ईशान किशन का बल्ला जमकर चला था, तो गेंदबाजी में जेसन बेहरेनडोर्फ ने कहर बरपाया था।

हैदराबाद बिगाड़ सकती है खेल

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का प्रदर्शन पिछले मैच में शानदार रहा था। हेनरिक क्लासेन ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेली थी। वहीं, हैरी ब्रूक्स भी बल्ले के साथ फॉर्म में नजर आए थे। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ टीम के गेंदबाजों ने काफी निराश किया था। भुवनेश्वर कुमार ने अपने चार ओवर में 48 रन लुटाए थे, तो कार्तिक त्यागी और टी नटराजन भी काफी महंगे साबित हुए थे।

MI vs SRH संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, ऋतिक शौकीन, क्रिस जोर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मड़वाल।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडम मार्करम, हेनरिक क्लासेन, हैरी ब्रूक्स, ग्लेन फिलिप, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, नीतिश रेड्डी, टी नटराजन।


अधिक खेल की खबरें