टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर भारत पहुंची टीम इंडिया, रोहित और सूर्यकुमार भांगड़े पर खूब किया डांस
रोहित और सूर्यकुमार भांगड़े पर डांस करते हुए


नई दिल्ली : भारतीय टीम 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर अपने वतन भारत लौट आई है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंची. दिल्ली एयरपोर्ट के लेकर आईटीसी मौर्य होटल तक टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जबरदस्त स्वागत हुआ. सड़कों पर फैन्स का हुजूम उमड़ा था. दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर आते खिलाड़ियो का स्वागत भांगड़े के साथ किया गया.

टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने भांगड़ा के साथ खूब डांस किया। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा सूर्यकुमार यादव के फाड़ू डांस को देख सब हैरान रह गए. दिल्ली पुलिसवाले भी हक्का-बक्का रह गए. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कैसे मस्ती में लीन होकर डांस कर रहे हैं.

दरअसल, टी20 विश्व कप जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम आज सुबह विशेष विमान से अपने वतन लौट आई. लगातार बूंदाबांदी के बीच एयरपोर्ट पर फैंस ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था भी रही जिससे प्रंशसक खिलाड़ियों से निश्चित दूरी पर ही रहे. मौसम की परवाह किए बिना सैकड़ों प्रशंसक स्लोगन लिखे बैनर और राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए यहां पहुंचे और खिलाड़ियों को बधाई दी.

एअर इंडिया का विशेष विमान एआईसी24डब्ल्यूसी ‘एयर इंडिया चैम्पियंस 24 विश्व कप’ बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट पर बारबडोस से रवाना हुआ और 16 घंटे बिना रुके यात्रा करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह छह बजे (भारतीय समयानुसार) दिल्ली पहुंचा. बारबडोस में तूफान ‘बेरिल’ के कारण विमानों की आवाजाही पूरी तरह बंद होने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम खिताब जीतने के तुरंत बाद स्वदेश नहीं लौट सकी. इस दौरान पूरी टीम अपने होटल में रुकी रही.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

टीम इंडिया के लिए राहत की खबर, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने पास किया फिटनेस टेस्ट, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयार..

भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने ......

IND vs AFG : मुल्लांपुर में भारत को मिली टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान पारी और 300 रन से हारा ..

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान को सिर्फ 3 ......

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री..

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान ......