'वंडर किड' वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया डेब्यू पक्का! BCCI सचिव का ऐलान, आयरलैंड T20 से पहनेंगे नीली जर्सी
वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे पर करेंगे ओपनिंग


नई दिल्ली : नीली जर्सी में वैभव सूर्यवंशी को देखने का करोड़ों फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 फाइनल के बाद साफ संकेत दिए हैं कि 15 साल के इस 'वंडर किड' का इंटरनेशनल डेब्यू जून में आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से हो सकता है। वैभव बतौर ओपनर ही टीम इंडिया की जर्सी पहनेंगे।

IPL में मचाया कोहराम, तोड़ा गेल का रिकॉर्ड
बिहार के समस्तीपुर के वैभव ने IPL 2026 में 776 रन ठोक सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 72 छक्कों के साथ क्रिस गेल का 59 छक्कों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए उनकी विस्फोटक बैटिंग देख सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज भी उन्हें तुरंत टीम इंडिया में शामिल करने की मांग कर चुके हैं।

BCCI सचिव बोले- टैलेंट को संवारेंगे
अहमदाबाद में IPL फाइनल के बाद देवजीत सैकिया ने कहा, "वैभव अद्भुत खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य बेहद उज्ज्वल है। BCCI उन्हें सर्वोच्च स्तर पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।" बोर्ड के इस रुख से साफ है कि चयनकर्ता अब वैभव को ज्यादा दिन इंतजार नहीं कराना चाहते।

सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा
जून के अंत में भारत को आयरलैंड से 2 T20 खेलने हैं। चयन समिति ने 35 संभावित खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें वैभव का नाम सबसे ऊपर है। अगर वे प्लेइंग-11 में उतरे तो भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बन जाएंगे। वे सचिन तेंदुलकर का 1989 में बना सबसे युवा डेब्यू का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

जय शाह के साथ दिखे थे फाइनल में
IPL फाइनल के दौरान वैभव पूर्व BCCI प्रमुख जय शाह के साथ बैठे दिखे थे, जिससे साफ है कि बोर्ड उनके टैलेंट को लेकर गंभीर है। रणजी ट्रॉफी, अंडर-19 वर्ल्ड कप और अब IPL में धमाल मचाने वाले इस 'पॉकेट डायनामाइट' को सीनियर टीम का एक्सपोजर देने की तैयारी पूरी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

टीम इंडिया के लिए राहत की खबर, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने पास किया फिटनेस टेस्ट, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयार..

भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने ......

IND vs AFG : मुल्लांपुर में भारत को मिली टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान पारी और 300 रन से हारा ..

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान को सिर्फ 3 ......

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री..

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान ......