यूपी : योगी सरकार भरने जा रही है 40 हजार पदों पर भर्ती, इन विभागों में खाली पड़े हैं पद टैग:#UpRecruitments, #GovermentJob, #UPSSSCRecruitment, #40000VacantPostInUPSSSC, #UPSSSC, #UttarPradesh, #YogiGovermentfile photoलखनऊ : उत्तर प्रदेश के कई विभागों में खाली पड़े पदों को सरकार भरने की तैयारी कर रही है. राज्य सरकार सहायक शिक्षक और जूनियर इंजीनियर्स की भर्ती के अलावा कई अन्य विभागों में 40 हजार पदों को भरने की तैयारी कर रही है. बता दें कि 37 विभाग में पद काफी समय से खाली चल रहे थे. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती करने के निर्देश भी दिए थे. इसके बाद से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) सक्रिय है. UPSSSC के चेयरमैन ने मुख्य सचिव को लिखा पत्रयूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन प्रवीण कुमार ने यूपी के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी को पत्र लिखकर खाली पदों की रिपोर्ट सरकार को दी है. साथ ही साथ भर्ती प्रकिया में विसंगतियों की जानकारी भी साझा की है. UPSSSC के चेयरमैन ने अपने पत्र में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी से विसंगतियों को दूर करने के लिए के अपने स्तर पर विभागों को निर्देशित करने का आग्रह भी किया है.इन विभागों में खाली हैं पद 37 विभागों में भर्ती की जानी है. इनमें सबसे ज्यादा 9222 पद परिवार कल्याण विभाग में खाली है. जानिए किस विभाग में कितने पद खाली पड़ें हैं- 1. परिवार कल्याण विभाग- 9222 पद2. ग्राम विकास - 1658 पद3. राजस्व परिषद - 6028 पद4. आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक - 1303 पद 5. बाल विकास एवं पुष्टहार - 3349 पद6. गन्ना एवं चीनी विभाग- 1066 पद 7. शिक्षण एवं सेवायोजन- 2268 पद8. शिक्षा निदेशक बेसिक विभाग- 1055 पद9. प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई एवं जल संसाधन- 911 पद10. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- 79011. लोक निर्माण- 440 पद12. ग्रामीण अभियंत्र- 427 पद13. सहकारी समितियों और पंचायत - 412 पद14. राज्य कृषि उत्पादन एवं मंडी परिषद- 412 पद15. आबकारी आयुक्त- 356 पद16. औद्योगिक विकास- 240 पद17. महिला कल्याण- 216 पद18. सचिवालय प्रशासन- 199 पद19. आवास आयुक्त- 188 पद20. दुग्ध आयुक्त- 188 पद21. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण - 142 पद22. कोषागार निदेशालय- 142 पद23. प्रधान एवं मुख्य वन संरक्षक- 138 पद24. राष्ट्रीय छात्र सेना दल निदेशालय- 138 पद25. राज्य सेतु निगम- 135 पद26. चकबंदी आयुक्त- 134 पद27. माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज- 125 पद28. नागरिक सुरक्षा निदेशालय- 124 पद29. कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं- 123 पद30. प्राविधिक शिक्षा- 119 पद31. भूतत्व एवं खनिकर्म - 118 पद32. आयुक्त एवं निबंधन सहकारिता- 116 पद33. मतत्स निदेशालय- 111 पद34. समाज कल्याण- 105 पद35. दिव्यांकजन शशक्तिकरण- 101 पद36. रेशम निदेशालय- 101 पद 37. कृषि - 100 पदये भी पढ़ें : यूपी : वाराणसी में ट्रक से कुचलकर दरोगा की मौत, पहिया खोलकर निकाला गया शवये भी पढ़ें : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बनाई नई कैबिनेट, ये चेहरे होंगे शामिल!ये भी पढ़ें : लगातार पांचवें दिन बढे पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर का हाल !(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
18 साल से फरार दारोगा को नहीं गिरफ्तार दो मंडल की पुलिस, कुर्की का भी हुआ था आदेश..उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तैनात एक दारोगा पिछले 18 सालों से फरार है। बताया जा रहा ......
उत्तर प्रदेश: अब घर में लिमिट से ज्यादा शराब रखने के लिए लेना होगा लाइसेंस ..उत्तर प्रदेश में नई आबकारी नीति में कई अहम फासले लिये गये है।...
प्रयागराज : हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज थे दो दर्जन मुकदमे, दरोगा ने बता दिया पाक-साफ, हो गए निलंबित.. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराध व अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए प्रदेश को भयमुक्त ......