लखनऊ: 16 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार, गर्भवती होने पर किया ऐसा हालटैग:#lucknow, #rapeinlucknow, #lucknowcrimeकॉन्सेप्ट फोटोराजधानी लखनऊ में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला महानगर इलाके का है जहां एक 16 साल की बच्ची से बलात्कार किया और जब वह गर्भवती हो गई तो किशोरी को जमकर पीटा गया। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर खुद दुष्कर्म किया। उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच चल रही है।क्या है मामला एक किशोरी और उसकी मां घरों में काम करती है। कुछ दिन पहले किशोरी राजू के संपर्क में आयी। राजू प्रेम जाल में फंसाकर उसे अपने घर बुलाने लगा। इस दौरान उसका दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद डरा धमकाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा। किशोरी ने बताया कि उसने राजू ने साथ रहने का दबाव बनाया। इस पर राजू ने बुधवार रात उसे घर बुलाया। वह बात ही कर रही थी तभी उसने लात-घूसों से जमकर पीट दिया और भाग निकला। किशोरी ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर राजू को गिरफ्तार कर लिया है, जबिक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।also read: कोवि़ड 19: पहले दिन तीन लाख स्वास्थयकर्मियों को लगेगा टीका, जारी हुए निर्देशकिशोरी का आरोप है कि जब वह राजू के घर गई थी तो उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। जिसके बाद वो बेहोश हो गई। फिर राजू ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अक्सर अपने घर बुलाता था। कई बार अपने दोस्तों को बुलाया तो सबने धमकाकर दुष्कर्म किया। बुधवार को उसे राजू ने घर बुलाकर पीटा और भाग निकला।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
चित्रकूट : किशोरी समेत दो की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या, दुष्कर्म की जताई की आशंका ..उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना अंतर्गत निही चिरैया गांव के मजरा कोरडिया में एक ......
कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी में भयानक आग, छठी मंजिल से बरामद हुए शव..पुणे की सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में भयानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस ......
बाहुबली अतीक अहमद पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अब भाई की 7 संपत्तियां होंगी कुर्क..उत्तर प्रदेश में बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद पर योगी सरकार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। साथ ......