दर्दनाक : गंगा नहाने गए चार किशोरों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम टैग:#Unnao, #Shuklaganj, #FouriedDueToDrowning, #CrimeNews, #UnnaoCrimeरोते बिलखते परिजन शुक्लागंज (उन्नाव) : कानपुर श्याम नगर के नेहुरा गांव निवासी सात दोस्त गंगा नहाने के लिये शुक्रवार दोपहर पुराने यातायात पुल और रेलवे पुल के नीचे आये हुये थे। जहां गंगा नहाने के दौरान सातों डूब गये। गोताखोरों ने तीन को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं चार की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया।जानकारी के मुताबिक कानपुर श्याम नगर नेहुरा गांव निवासी अर्सलान अंसारी (17) पुत्र अजीमुल्ला अपने साथी आकिद (16) पुत्र मोहम्मद अकील, आयास (16), रेहान (17), हमजा (15), शाहिद (13) और मोहम्मद जैद (14) के साथ शुक्रवार दोपहर पुराने यातायात पुल के नीचे गंगा नहाने आये थे। इस दौरान नहाते समय अर्सलान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अर्सलान को डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। जिस पर सातों गहरे पानी में चले गये और वह भी डूबने लगे। एक साथ सात बच्चों के डूबने पर तट पर गंगा नहा रहे लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने शोर मचाया। जिस पर तट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई। वहीं नाव लेकर गंगा में घूम रहे गोताखोर भी वहां पहुंच गए और किशोरों की खोजबीन करने लगे। वहीं सात बच्चों के डूबने की सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरों के परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान गोताखोरों ने काफी मशक्कत कर जैद, शाहिद और हमजा को किसी तरह सकुशल बाहर निकल लिया। वहीं अर्सलान, आकिद, अयास और रेहान गहरे पानी में चले गये। जिससे उन्हें ढूंढने के लिए गोताखोरों ने काफी मशक्कत की। शाम करीब सवा पांच बजे गोताखोरों ने अर्सलान और आकिद का शव गंगा से बाहर निकाला। जिसके बाद छह बजे आयास व रेहान का शव बाहर निकाला। चारों बच्चों के शव देख उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
उत्तर प्रदेश : इन जिलों में दो दिन तक नहीं मिलेगी शराब, पीने वाले 48 घंटे तक रहेंगे फ्रेश मूड़ में ..उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार आज शाम को थम जाएगा. इस चरण में ......
आईएमडी की चेतावनी, गर्मी से बेहाल हो जाएंगे यूपी वाले, 52 जिलों में चलेंगी गर्म हवाएं..उत्तर प्रदेश में अप्रैल महीने के दूसरे पखवाड़े से पारा ऊपर चढ़ने लगा है. यहां दोपहर के ......
मायावती ने चुनावी रैली में वेस्टर्न यूपी को लेकर किया ये बड़ा वादा..बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को केंद्र में सत्ता में आने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों ......