राष्ट्रपति चुनाव 2022 : द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की नई महामहिम,  बड़े अंतर से दर्ज की जीत
जीत की ख़ुशी में द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता


नई दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए 18 जुलाई को हुए मतदान के बाद आज (गुरुवार) को जारी मतगणना के बीच NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत गई हैं. राज्यसभा महासचिव ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने 50 फ़ीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए हैं. लिहाजा साफ़ है कि द्रौपदी मुर्मू देश की अगली महामहिम बन गई है. हालांकि उनकी जीत को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

तीसरे राउंड में 1333 वोटों की गिनती हुई
राष्ट्रपति चुनाव के लिए तीसरे राउंड की मतगणना के बीच अभी तक 1333 वोटों की गिनती हो चुकी है जिनका मूल्य 165664 है. इनमें से द्रौपदी मुर्मू को 812 और यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले हैं. चौथे राउंड की गिनती जारी है.

17 सांसदों ने की मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग
भाजपा ने दावा किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में 17 सांसदों ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है. वहीं राष्ट्रपति चुनाव में आठ सांसदों ने वोट नहीं डाला. अधिकारियों ने बताया कि इस राष्ट्रपति चुनाव में हर सांसद के वोट का मूल्य 700 है और मुर्मू को मिले कुल मतों का मूल्य 5,23,600 हासिल है.

 बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न
बता दें कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की ओर बढ़ते ही दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न में भारी भीड़ जमा हो गई. राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना अभी चल रही है, लेकिन द्रौपदी मुर्मू ने अजय बढ़त बना ली है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें