मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने मोहन भागवत को दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को जन्मदिन की बधाई दी है। उनके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने भी उनके दीर्घायु होेने की कामना की है।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, 'अखंड भारत' का ध्येय लिए, भारत के सांस्कृतिक व सामाजिक मूल्यों के संवर्धन के लिए सेवारत विश्व के सबसे बड़े संगठन आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मां भारती के अनन्य उपासक, समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सदैव समर्पित, विश्व के वृह्तम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन आरएसएस के सरसंघचालक, हम सभी के मार्गदर्शक व प्रेरणास्त्रोत डॉ. मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट का कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक एवं हम सभी के आदरणीय मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, ईश्वर से ऐसी हमारी कामना है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें