सपा के कद्दावर नजरबंद, सदस्यता आयोजन में नहीं पहुंचे गोप, राकेश
सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप व पूर्व मंत्री राकेश वर्मा को उनके आवास पर सवेरे ही पुलिस द्वारा पहरे में ले लिया गया।


बाराबंकी :  समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के आवाहन पर आंदोलन आयोजन में पहुंचने से पूर्व ही सपा के कद्दावर ओं को नजर बंद कर दिया गया। सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप व पूर्व मंत्री राकेश वर्मा को उनके आवास पर सवेरे ही पुलिस द्वारा पहरे में ले लिया गया। जिले के सभी सपा विधायकों हाजी फरीद महफूज किदवई व धर्मराज सिंह यादव तथा गौरव रावत को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया। 

रामनगर प्रचलित के मुताबिक सदस्यता अभियान में भारी भीड़ जुटी। कस्बा के सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर में मैं आयोजित सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए सपा के जिला सचिव शीतला बक सिंह ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो धर्म मजहब से हटकर सभी वर्गों के लोगों के हितों के लिए काम करती है। भाजपा बसपा व कांग्रेस का काम झूठ और फरेब का सहारा लेकर सत्ता हासिल करना है। सदस्यता अभियान का आयोजन चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी सत्यदेव शुक्ला द्वारा किया गया था। श्री सिंह ने भाजपा के झूठ फरेब पूर्ण राजनीति पर जमकर बाण चलाएं। सपा के वरिष्ठ नेता जय सिंह यादव ने सपा सरकारो की उपलब्धियों को गिनाया। 

सपा शासनकाल में समाजवादी पेंशन योजना लोहिया आवास योजना एंबुलेंस 108 डायल 100 तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थी।जिनका सीधा लाभ आम जनों को मिला था। इसके अलावा सपा के जिला सचिव अनिल यादव सपा के विधानसभा अध्यक्ष अतीक चौधरी सपा अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मोहम्मद कलीम सहित तमाम लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे।इस मौके पर सपा नेता एवं प्रधान सभाजीत सिंह प्रभात शुक्ला जय नारायण अवस्थी नाजिया बानो गनेशी यादव प्रधान कल्लू यादव मोहम्मद हारुन पूर्व प्रधान मोहम्मद सकूर मोहम्मद जावेद बीडी खान मुन्ना बीडीसी विश्वनाथ शुक्ला पुरुषोत्तम मिश्रा सोमनाथ सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
        
सम्मिलित न हो सके सपा के कद्दावर
पूर्व काबीना मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा क्षेत्रीय विधायक फरीद महफूज किदवई पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू व ब्लाक प्रमुख सिरौलीगौसपुर रेनू वर्मा को शामिल होना था।लेकिन समाजवादी पार्टी के द्वारा महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन आहूत था। इन सभी लोगों को घरों में नजरबंद कर दिया गया। आयोजन में आए लोग मायूस हुए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें