शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ महीनों किया शारीरिक शोषण
File Photo


हरदोई, शाहाबाद। कस्बे के ग्राम बेहटा कोला निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर कई  महीने तक एक महिला का  शारीरिक शोषण किया महिला ने थाने पर दी तहरीर जनपद झांसी की रहने वाली महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया  कि वह अपनी 7 वर्षीय बच्ची के साथ गुड गाँव हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करती थी।

पीड़िता की मुलाकात विपक्षी सुरेश चन्द्र पुत्र बतेश्वर दपाल निवासी ग्राम बेहटा कोला थाना शाहाबाद के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी विपक्षी ने पीड़िता के साथ कोर्ट मैरिज का झांसा देकर उसे पानीपत ले गया। वहाँ पर आरोपी ने अपने भाई व भाभी के साथ मिलकर एक मंदिर में उससे शादी की।तथा आरोपी पीड़िता से पिछले 9 माह से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा तथा आरोपी द्वारा कोर्ट मैरिज करने के झांसे में फंसकर वह यौनशोषण का शिकार होती रही 4 माह पूर्व वह आरोपी के साथ उसके गांव बेहटा कोला आयी थी।

पीड़िता का कहना है कि जब वह बेहटा कोला आयी तो आरोपी की पहली वाली पत्नी ने उसे जान से मार देने की धमकी देकर घर से भगा दियाएपीड़िता लगातार विपक्षी की हवस का शिकार होती रही। 23 अक्टूबर को विपक्षी उसे गांव बेहटा कोला लाने के बहाने गुड़गांव के एक चौराहा पर छोड़कर कही चला गया।पीड़िता आरोपी पति को सारी रात ढूंढती रही लेकिन  जब उसे नही मिलाएवह किसी तरह उसके गांव आयी जिसके बाद महिला ने कोतवाली आकर आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण करने व जान से मार देने की तहरीर दी है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जायगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें: 426 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड, दिल्ली में ही होगी कड़ी पूछताछ!

आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें: 426 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड, दिल्ली में ही होगी कड़ी पूछताछ!..

प्रवर्तन निदेशालय ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से जुड़े 426.46 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय ......

सीतापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, मुंडन संस्कार से लौट रहीं 5 महिलाओं की मौत, 17 घायल

सीतापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, मुंडन संस्कार से लौट रहीं 5 महिलाओं की मौत, 17 घायल..

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया ......

यूपी में नौकरशाही से सियासत तक: IAS दिव्या मित्तल के बाद GST डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज का VRS, 2027 चुनाव पर नजर!

यूपी में नौकरशाही से सियासत तक: IAS दिव्या मित्तल के बाद GST डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज का VRS, 2027 चुनाव पर नजर!..

अनुपमा सरोज द्वारा लिया गया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन मंजूर कर लिया गया है। इसके साथ ही ......