थोड़ी राहत, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 115 रुपये हुआ सस्ता
File Photo


नई दिल्ली  : दीपावली के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने लोगों को बड़ी राहत दी है। नवंबर महीने के पहले दिन देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की कटौती की गई है। घरेलू रसोई गैस की कीमत में 6 जुलाई के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई है।

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के मुताबिक एक नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस की कीमत 115.50 रुपये प्रति सिलेंडर घटकर 1744 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 1859.50 रुपये थी। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 113 रुपये प्रति सिलेंडर कम होकर 1846 रुपये हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 1995.50 रुपये थी।

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस की कीमत 115.50 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता होकर अब 1696 रुपये हो गया है, जबकि पहले इसका भाव 1844 रुपये था। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल गैस की कीमत में 116.5 रुपये प्रति सिलेंडर कम होकर 1893 रुपये हो गया है, जबकि इससे पहले इसकी कीमत 2009.50 रुपये थी। हालांकि, 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर पुराने दाम पर ही मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने लगातार पांचवें महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है। इस कटौती के बाद जुलाई से अभी तक पांच महीने में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 257 रुपये तक सस्ता हो चुका है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)  

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार..

अधे से ज्यादा सीटों पर बूथवार डेटा जुटाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिन उम्मीदवारों ......

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार..

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद सनसनीखेज और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानव तस्करी गिरोह का ......