बाढ़ विभीषिका के दौरान जान जोखिम में डालकर विद्युत सप्लाई देने वाले विद्युत कर्मी किए गए सम्मानित
डुमरियागंज विधायक और एसडीएम तहसीलदार ने एसएसओ एवं जेई को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


सिद्धार्थनगर :  जिले के सिरसिया स्थित पावर हाउस पर विद्युत उपकेन्द्र डुमरियागंज पर अक्टूबर माह में राप्ती नदी में आयी बाढ़ से कंट्रोल रूम में पानी भर गया था। स्विच यार्ड मे लगभग 6 फ़िट पानी भर गया था। आवासीय परिसर में पूरी तरह पानी भर गया था। इस परिस्थित में विद्युत आपूर्ति बहाल करना बहुत ही जोखिम भरा कार्य था। परन्तु सुमेर प्रसाद अवर अभियंता के साथ लालजी शर्मा, देवेन्द्र प्रसाद मौर्य, संजय गिरि एवं नरेन्द्र कुमार परिचालकों आम एक सप्ताह 24 घंटे उपकेन्द्र पर रहकर अपने कर्तब्य का साहस के साथ पालन किया और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के 33 केवी डुमरियागंज, खानतारा, तरहर, भारत भारी, बिथरिया पम्प कैनाल और इटवा तहसील के कथौतिया क्षेत्र के सभी गाँव को विधुत आपूर्ति दीपावली से पहले बहाल कर दी थी। 


इस बाढ़ के समय अधिशषी अभियंता विवेक कुमार, उप खण्ड अधिकारी रमेश कुमार पटेल, राम मूरत अधीक्षण अभियंता घनश्याम मिश्र, मुख्य अभियंता वितरण आदि ने सभी परिचालको का उनके साहसी कार्य की सरहाना किया था। उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार डुमरियागंज ने उपरोक्त परिस्थित में कार्य करने के लिए सुमेर प्रसाद, लालजी शर्मा, देवेन्द्र प्रसाद मौर्य, संजय गिरि, नरेन्द्र कुमार, शिव कुमार, जितेन्द्र, जय मोहन, सूर्य प्रकाश, अमित एवं अशोक कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। सभी कर्मचारियो के कार्य की सराहना करते हुये सभी को प्रशस्ति पत्र मिलने की शुभकामनायें दी एवं विद्युत विभाग से भी सम्मानित कराने के लिये कहा गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें